रोसरी में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

जबलपुर दर्पण सिहोरा संवाददाता। सिहोरा तहसील की ग्राम पंचायत रोसरी में भागवत कथा के पहले दिन श्री गुरुदेव भगवान पंडित रविशास्त्री महाराज जी की उपस्थिति में 51 कलश शोभा यात्रा सोमवार दोहपर 3 बजे ग्राम पंचायत भम्रण कर कथा स्थल पर पहुंची। खेरमाई प्रांगण स्थान में 7 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 09/05/2022 मई सोमवार से 16/05/2022 मई तक दोपहर 4 बजे से शाम 7 बजे तक की जाएगी। भागवत कथा का रसपान आज प्रथम दिवस ग्राम रोसरी में संपन्न करुणामयी भगवान श्री वाशुदेव की अमृत वाणी कृपा बरसी जिसमे गुरुदेव ने द्वंदकारी की कथा सुनाई साथ ही भक्ति के अनेकों प्रकार के उदाहरण से भक्त प्रश्न हुये। हमे अपने जीवन मे धर्म संस्कार संस्कृति को उतारना चाहिए ,गुरजी ने बताया धर्म राज युधिष्ठिर का नारियो को श्राप है कि नारियों के पेट मे कोई बात नही पच पाती हैं । साथ ही गुरुवर ने समस्त शिष्यों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए सभी भक्तजन कथा में आवश्य आये और भगवान की भक्ति कर पुण्य लाभ अर्जित करें। कथा – आयोजक रघु पटैल धर्म पत्नी सहित अनिल पटैल ने सभी ग्राम वासियों से कथा वाचक पधारे गुरु वर के रोजाना दर्शन करने की अपील की है।



