रास्ट्र वीर महाराजा सुहेलदेव के गुरु ने ग्राम पंचायत सिलुआ को समुदाय भवन की दी सौगात

जबलपुर दर्पण सिहोरा संवाददाता। जबलपुर जिले की ग्राम पंचायत सिलुआ में राष्ट्र वीर महाराजा सुहेलदेव ट्रस्ट द्वारा राजभर समाज के गुरु ने अपने जीवन के 77 वे जन्मदिवस पर राजभर समाज समुदाय भवन निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया और ग्राम पंचायत सिलुआ को भवन की सौगात उपलब्ध कराई। ऐसा पहली बार हैं जहाँ किसी ट्रस्ट के धर्म गुरु ने किसी ग्राम पंचायत के समुदाय भवन की सौगात दी है। और सामाजिक कार्यकर्ताओ को सुविधा उपलब्ध कराने में अपना जीवन लगा दिया हो। इस कार्यक्रम के दौरान जहाँ मुख्य अतिथि आचार्य शिव प्रसाद सिंह राजभर मुख्य ट्रस्टी महाराजा सुहेलदेव ट्रस्ट का सभी ने धर्म गुरु का केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया और उनके सिंद्धान्तों की राह पर चलने की बात कही। इस राजभर समुदाय भवन निर्माण कार्य के भूमि पूजन करने के दौरान ग्राम पंचायत के कार्यकर्ता सदस्यगण उपस्थित रहे।



