राहुल गांधी के समर्थन में- पाटन कांग्रेस ने फूंका,केंद्र सरकार का पुतला

पाटन ब्यूरो/जबलपुर दर्पण। पाटन मझौली विधानसभा के पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी के संयोजन में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष नीलेश जैन तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के अध्यक्ष बृजभान यादव, कटंगी अध्यक्ष नेकनारायन सिंह, मंझौली अध्यक्ष दिलीप राजपूत व पौड़ा अध्यक्ष बहादुर पटेल के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के सहयोग से सिविल कोर्ट चौराहे पर केन्द्र सरकार का पुतला फूंका गया एवं सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई षड्यंत्र के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रदद् की गई है इस तानाशाही के खिलाफ पूरे देश मे कांग्रेस सड़को पर उग्र प्रदर्शन कर रही है। उसी कड़ी में आज पुतला दहन कर उग्र प्रदर्शन राहुल गांधी के समर्थन में करते हुए नारे लगाये गये इस दौरान उपस्थित रहे संजय गुरु, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पारस जैन, रामविनय करसोलिय, शिवराम पटेल, जिला संगठन मंत्री राजकिशोर पटेल, सोनेलाल पटेल, राजेश मिश्रा, संदीप गुरु, मनीष पटेल, दिनेश पटेल, देवेन्द्र यादव, कालीचरण यादव, छिड़ी लाल यादव, घनश्याम दुबे, आशोक पूरी, अश्वनी पटेल, प्रदीप बर्मन, सोनेलाल दुबे, कैलाश पाठक, बल्लु पटेल, शेख अमजद, जमील खान, आशीष वैद्य, मोहनीश सिंह, निखिल तिवारी, आशीष सिंह, चंदू शर्मा, छोटेलाल यादव, बलदेव सिंह, भूपेंद्र सिंह, प्रभु पटेल, अर्जुन सिंह, धीरज यादव, बबलु यादव, दीपेंद्र यादव, साहिल उपाध्याय,हर्षित पांडे एवं बड़ी संख्या में कांग्रेश जन उपस्थित रहे।


