कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान निगमायुक्त नें दिये आवश्यक निर्देश

कटनी दर्पण। निगमायुक्त सत्येन्द्र धाकरे द्वारा आज दोपहर 12 बजे से निगम कार्यालय में निकाय की विभिन्न शाखाओं के माध्यम से संचालित की जानें वाली योजनाओं/निर्माण कार्यो/दैनिक कार्यो के संबंध में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाकर निकाय के माध्यम से संचालित की जानें वाली विभिन्न योजनाओं /निर्माण कार्यो/दैनिक कार्यो की प्रगति की जानकारी ली जाकर कार्य में गति लानें के निर्देश प्रदान किये गए।
बैठक के दौरान निगमायुक्त श्री सत्येन्द्र धाकरे द्वारा एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना के तहत निकाय द्वारा किये जा रहे आधार सीडिंग कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए प्रभारी अधिकारी राजस्व/योजना शाखा प्रभारी जागेश्वर पाठक को शेष कार्य को शीध्रता से पूर्ण करानें के निर्देश दिये। राजस्व विभाग एवं जलकर शाखा की कुल डिमांड राशि के एवज मेेें अब तक वूसल की गई करों की राशि सहित पूर्व की शेष बकाया वसूली, लीज नवीनीकरण, दुकानों का किराया, नगर सुधार न्यास की संपत्तियों की जानकारी लेते हुए नियमानुसार जानकारी ऑनलाईन अपलोड करनें के निर्देश प्रदान किये गए।
पी.एम. स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पथ विक्रेताओं) योजना अन्तर्गत नगर के पथ विक्रेताओं के कुल पंजीयन एवं लाभान्वित हितग्राहियों की संख्या की जानकारी लेते हुए शेष हितग्राहियों के बेंक लोन की स्वीकृति की कार्यवाही हेतु बेंक से संपर्क स्थापित करते हुए शेष बचे पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलानें हेतु प्रोजेक्ट मेनेंजर श्रीमती अनामिका पटैल एवं अमित प्रकाश को निर्देशित किया गया।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत संपादित की जानें वाली गतिविधियों की जानकारी ली जाकर अभियान के अन्तर्गत कियेे जानें वाले टेंण्ंडर की प्रक्रिया को शीध्र पूर्ण करनें हेतु अन्य निकायों के माध्यम से लेते हुए नियमानुसार टेंण्डर प्रक्रिया को शीध्र पूर्ण किये जानें एवं अभियान के तहत की जानें वाली गतिविधियों को संपादित करानें के निर्देश नोडल अधिकारी आदेश जैन को प्रदान किये गए।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत झिंझरी स्थित फेस -1 के ए.एच.पी भवनों, प्रोजेक्ट कास्ट, ई.डव्ल्यू एस के कुल हितग्राहियों, बैंक लोन, बी.एल.सी भवनों हेतु कुल जमा राशि की जानकारी सहित दीनदायाल अंत्योदय योजना, आश्रय स्थल के निर्माण एवं सी.एम.हैल्पलाईन की लंबित शिकायतों के संबंध में शिकायतों का निराकरण त्वरित गति से करनें एवं लापरवाही करनें करने पर लंबित शिकायतवार संबंधितों को नोटिस जारी करनें के निर्देश प्रदान किये गए।
बैठक के दौरान कार्यपालन यंत्री कार्यपालन यंत्री द्वारा शैलेष जायसवाल, राकेश शर्मा, सहायक यंत्री जागेन्द्र सिंह, सुनील सिंह, उपयंत्री सर्व श्री आदेश जैन, अनिल जायसवाल, मोना कारेरा, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन सिटी मेनेजर अनामिका पटैल, अमित प्रकाश, राजस्व अधिकारी द्वय जागेश्वर पाठक, अनिल त्रिपाठी, प्रभारी कार्यालय अधीक्षक नागेन्द्र पटेल, खाद्य शाखा प्रभारी गजानन पाठक सहित अन्य अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88