मध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

जंगलों में अवैध उत्खनन हो रहा है, तो सोचो कहां रहेंगे जंगली जानवर

जबलपुर दर्पण। सिहोरा तहसील के ग्राम पंचायत शैलवारा जौली के जंगल में धाऊ खदान से बहुमूल्य खनिज धातु रेड ऑक्साइड का अवैध उत्खनन लगातार चल रहा है। जंगल आसपास गांव के ग्रामीणों ने वन विभाग को अवैध उत्खनन की जानकारी दिया। जानकारी मिलते ही वनमंडल अधिकारी ऋषि मिश्रा, मानिक लाल बड़कड़े के निर्देशन पर एक संयुक्त टीम ने जौली से 3 किलोमीटर दूर जंगल के बीच अवैध उत्खनन पर छापा मार कार्यवाही की गई। परंतु खनन माफिया अधिकारियों की आहट पाते ही जंगल में जा चुपे। और एक भी खनन माफिया नहीं पकड़े गए। जिससे। वन विभाग खनन माफियों को पकड़ने मै नाकाम रहे।हाला कि वन विभाग अधिकारी 1 पोकलट और 15 घन मीटर लाल मिट्टी की जपती बना लिया है। और सैकड़ो छोटे बड़े सतकठा लकड़ी को नष्ट होना बताया जा रहा है। वन विभाग के अधिकारी आगे कार्यवाही के लिए मर्ग कायम कर खदान को विवेचना में लेलिया है। ग्रामीणों का कहना है कि बहुमूल्य धातु रेड ऑक्साइड का पिछले कई दिनों से बीच-बीच में अवैध उत्खनन होने की बात कही है। छापा मार कार्यवाही में वन विभाग के इंद्र कुमार बाड़गैया, राजेश खरे, डेलन यादव, महेश चंद्र कुशवाहा, सहित वन विभाग के अन्य कर्मचारियों की टीम छापामार कार्यवाही में उपस्थिति रही।

सिहोरा परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर इंद्र कुमार बड़गैयां ने बताया की जौली के जंगल में धाऊ खदान में अवैध उत्खनन किया जा रहा था। हमारे बड़े अधिकारियों को जानकारी मिली। जिसके निर्देशन पर एक संयुक्त टीम ने छापा मार कार्यवाही किया। जिसमें 15 घन मीटर लाल मिट्टी, एक पोखलेट और खदान के आसपास छोटे-बड़े सातकटा पेड़ों का नुकसान हो गया है। अवैध उत्खनन पर कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88