जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भव्य कलश शोभायात्रा के साथ 12 अप्रैल से द्वितीय पुण्य स्मरण कार्यक्रमों का होगा शुभारंभ होगा

जबलपुर दर्पण। साकेतवासी पूज्य जगतगुरु श्यामदेवाचार्य जी महाराज की द्वितीय पुण्य तिथि पर नरसिंह मंदिर में आगामी 12 से 18 अप्रैल तक आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी सबको विदित है पूज्य जगतगुरू डॉ. स्वामी श्याम देवाचार्य जी महाराज का संस्कारधानी को धर्मधानी बनाने में अहम् योगदान रहा है। विगत कोरोनाकाल में वे ब्रम्हलोक सिधार गये, परन्तु उनकी पावन सूक्ष्म व स्मृतियाँ व आशीष हम सबको और प्रेरणा देता रहेगा। उनकी द्वितीय पुण्यतिथि पर आगामी 12 से 18 अप्रैल तक नरसिंह मंदिर, शास्त्री ब्रिज में अनेक कार्यक्रम नरसिंह पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी नरसिंहदास जी महाराज के सानिध्य और संरक्षण में आयोजित किए गए हैं । श्री राममंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा के साथ 12 अप्रैल से द्वितीय पुण्य स्मरण कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। श्री सनातन धर्म महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी, महामंत्री अशोक मनोध्या, कोषाध्यक्ष गुलशन माखीजा, अनिल तिवारी, लकी भाटिया ने बताया कि द्वितीय पुण्य स्मरण दिवस पर श्री विग्रह अनावरण, श्री रामकथा, श्री रामार्चा महायज्ञ एवं संत समागम का आयोजन 12 से 18 अप्रैल तक नरसिंह मंदिर में होगा। वीणा तिवारी, राजेन्द्र इन्दुलता प्यासी, अंजु भार्गव,डॉ. काबेरी सॉ सुधा यादव सुनीत चावला, गीता पाण्डेय, कुसुम चौबे ने जानकारी दी, कि कार्यक्रम की शुरूआत 12 अप्रैल को दोपहर 3.00 बजे से श्री राममंदिर मदन महल से आयोजित भव्य कलश शोभायात्रा से होगी । शोभायात्रा कृपाल चौक, हाथीताल, गुरूद्वारा, क्रासिंग, लेबर चौक, अनगढ़ महावीर मंदिर, हनुमान मंदिर, रेल्वे आदि शंकराचार्य चौक होते हुए नरसिंह मंदिर शास्त्री ब्रिज में विश्राम लेगी। शोभायात्रा में बैण्ड दल, भजन मण्डली, कलशधारी मातृशक्ति, संत महात्मा सहित बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहेंगे । शरद काबरा पं. राममूर्ति मिश्रा, लोकराम कोरी, विजय सरावगी, शिव यादव , राजेन्द्र यादव ने बताया कि 12 अप्रैल से आयोजित कार्यक्रम में सुबह 8 बजे से 12 बजे तक देवाराधन / श्री रामार्चा महायज्ञ का आयोजन होगा। दोप. 2 बजे से सायं 7 बजे तक श्रीराम कथा एवं संत समागम का आयोजन होगा। श्रीराम कथा में प्रवक्ता जगत्गुरू रामानुजाचार्य विश्वेशप्रपन्नाचार्य महाराज अयोध्या व जगतगुरू रामानन्दाचार्य, स्वामी रामस्वरूपाचार्य महाराज चित्रकूट होंगे। रमेश शर्मा, एस. एन. शर्मा, प्रवेश खेड़ा, विष्णु पटेल, विद्धेश भापकर, सत्येन्द्र शर्मा, संदीप मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में बाबा कल्याणदास महाराज स्वामी षणमुखानंदपुरी महाराज, निर्मल पीठाधीश्वर स्वामी ज्ञानदेव सिंह महाराज, जगत्गुरु केवलज्ञान पीठाधीश्वर स्वामी अविचल देवाचार्य महाराज, साध्वी ऋतंभराजी, स्वामी रविशंकर महाराज (रावतपुरा सरकार), जगत्गुरू रामानन्दाचार्य रामराजेश्वराचार्य, महामण्डलेश्वरआचार्य धर्मदेव महाराज, स्वामी चिदानन्दमुनि महाराज, गीतामनीषी ज्ञानानन्द महाराज, बड़े भक्तमाल कौशलकिशोरदास महाराज सहित बड़ी संख्या में संत महात्मा अलग-अलग दिनों में अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे । बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भी किसी एक दिन आशीर्वाद देने पधार रहे हैं । कार्यक्रमों का समापन 18 अप्रैल को पूज्य जगतगुरू स्वामी श्यामदेवाचार्य जी महाराज के श्री विग्रह का अनावरण माननीय सरसंघ चालक डॉ. मोहन भागवत जी के करकमलों से प्रात 10 से 12 बजे नरसिंह मंदिर प्रांगण में होगा। उसके पश्चात् सायंकाल सत्र में सायं 3 बजे से संत महात्माओं के प्रवचन, सम्मान के साथ कार्यक्रम का समापन, प्रसादी भंडारे के साथ होगा । श्याम साहनी अध्यक्ष अशोक मनोध्या महामंत्री गुलशन माखीजा कोषाध्यक्ष ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88