भारतीय किसान संघ की तहसील स्तर की बैठक संपन्न

जबलपुर दर्पण। सिहोरा तहसील के ग्राम सिंघुली में भारतीय किसान संघ की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष मोहन तिवारी, जिला सहमंत्री धनंजय पटेल, तहसील अध्यक्ष सुरेश पटेल, की उपस्थिति पर बैठक की शुरुआत की गई। बैठक के दौरान सिहोरा क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से पहुंचे बड़े किसानों ने अपनी क्षेत्रीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया। चर्चा के दौरान निम्न बिंदुओं जैसे बिगड़े व बंद पड़े ट्रांसफॉर्मर को बदलने या सुधरवाने का कार्य शीघ्र कराया जाए। और प्रशासन के द्वारा ट्रांसफार्मर अनुदान योजना शीघ्र शुरू किया जाए। किसानों की सुविधा अनुसार छोटा कांटा या धर्मकांटा में गेहूँ तौल नियमानुसार हो। किसानों के अपने खेत तक कृषि यंत्रों के साथ सुविधा से खेत खलिहान पहुंचने के लिए खेत पहुंच मार्ग योजना पर शीघ्र कार्य करें। नेहरो की सुधारी करण हो जिससे अगले चार माह बाद धान की फसल को सुविधानुसार पानी मिल सके। इस तरह किसान पदाधिकारी, विद्युत कर्मचारी और बीयर हाउस के कर्मचारियों के बीच दर्जनों बिंदुओं पर वृहद रूप से चर्चा किया गया। बैठक में भटली, देवरी, खमरिया, सिंघुली, कूम्ही सतधारा के भा.कि. संघ के पदाधिकारी सहित बड़े किसान शामिल रहे। बैठक में भारतीय किसान संघ के जिला सदस्य रमेश पटेल, तहसील सहसचिव रघुनाथ पटेल, तहसील मिडिया प्रभारी रमेश बर्मन, सरपंच रजनीकान्त पटेल, रमाकांत मिश्रा, जयराम पटेल, प्रदीप पटेल, रमेश पटेल, नर्मदा पटेल, बलवीर पटेल, सुजीत पटेल, रमेश पटेल, आदि भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।



