महापुरूषों का अपमान करना कांग्रेस की मानसिकता

महानगर सहित सभी 16 मंडलो में हुआ नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का पुतला दहन
जबलपुर दर्पण। देश के महापुरुषों का अपमान करना कांग्रेस की मानसिकता को उजागर करता है और वीरांगना रानी कमलापति को लेकर कांग्रेस नेता और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह द्वारा दिए गया बयान दुर्भाग्यपूर्ण है, यह बात भाजपा नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू ने भाजपा द्वारा नेता प्रतिपक्ष का पुतला दहन कार्यक्रम के अवसर पर मालवीय चौक में कही। श्री साहू ने नेता प्रतिपक्ष के बयान की निंदा करते हुए कहा यह संपूर्ण आदिवासी समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का बयान कांग्रेस की आदिवासी विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। उनके बयान के लिए संपूर्ण आदिवासी समाज से कांग्रेस माफी मांगे और नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह को तत्काल पद से हटाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के इतिहास और संस्कृति में जनजातीय समुदायों के योगदान को याद करने के लिए 15 नवंबर को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया। वहीं जनजातीय समाज की बहन श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाकर संपूर्ण आदिवासी समाज को गौरवान्वित किया। उन्होंने कहा नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह के कथन ‘‘रानी कमलापति को कोई नहीं जानता, ढूंढ ढूंढकर नाम रख रही है भाजपा’’ यह बयान कांग्रेस नेताओं की कुंठित मानसिकता और आदिवासियों के साथ कांग्रेस द्वारा वर्षों से किए छलावे को दर्शाता है। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, महामंत्री पंकज दुबे, अभय सिंह ठाकुर, अश्विनी परांजपे, योगेंद्र सिंह ठाकुर, रंजीत पटेल, रूपा राव, संजय नाहतकर, दिलीप पटेल, रौनक अग्रवाल, ईशान नायक, अमित जैन, पिंटू पटेल, सचिन अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, मीरा दुबे, पूजा वाधवानी, कल्पना तिवारी, जयराम तिवारी, शुभम अवस्थी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।महानगर के 16 मंडलो में हुआ पुतला दहन :- नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का पुतला भाजपा के सभी 16 मंडलो भी किया गया।
मंडलो के पुतला दहन में मंडल अध्यक्ष के साथ मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए।



