जबलपुर कैट टीम दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय रिटेल शिखर सम्मेलन 18-19 अप्रैल को नई दिल्ली में अपना प्रतिनिधित्व करेगी

जबलपुर दर्पण। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) आगामी 18 और 19 अप्रैल, 2023 को हर साल की तरह राष्ट्रीय रिटेल शिखर नई दिल्ली में आयोजित कर रहा है, जिसमें देश के सभी , राज्यों के व्यापारी नेताओं के अलावा गैर- कॉर्पोरेट क्षेत्र के प्रमुख नेता भी शामिल होंगे। देश में रिटेल का एक बड़ा समूह को सामने रखते हुए कैट ने इस सम्मेलन में परिवहन, एसएमई, किसानों, स्वयं सहायता समूहों, महिला उद्यमियों, हॉकर्स और खुदरा व्यापार के अन्य क्षेत्रों के नेताओं को भी आंमत्रित किया है। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में जबलपुर से प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदेश जैन प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र चोरी प्रदेश सचिव दीपक सेठी कैट प्रदेश महिला कार्यकारिणी सदस्य सीमा सिंह चौहान जबलपुर जिला अध्यक्ष रोहित खटवानी एवं जबलपुर जिला सचिव मन्नू शरत तिवारी, सम्मेलन में भाग लेंगे। इस अवसर पर वह अपने प्रदेश एवं अपनर शहर में व्यापार करने में व्यापारियों को हो रही समस्याओं के समाधान हेतु राष्ट्रीय सलाहकार कमेटी में अपना पक्ष रखेंगे।



