कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

स्व सहायता समूह की महिलाओं ने दिखाई जागरूकता, भेंट किए उपहार

कटनी/रीठी दर्पण। सोमवार से प्रदेश के साथ जिले भर में करोना संक्रमण से बचाव के लिए महा अभियान का शुभारंभ किया गया। केंद्रों में लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर टीकाकरण कराएं इसको लेकर जागरूक करने के साथ ही साथ प्रोत्साहित करने का सिलसिला भी जारी है। ऐसे ही रीठी जनपद पंचायत के बड़गांव जन शिक्षा केंद्र में वैक्सीनेशन कराने वाली महिलाओं को उपहार भेंट कर प्रोत्साहित करते हुए नई पहल की गई। बड़गांव जनशिक्षा केंद की प्राथमिक शाला संकट मोचन बड़गांव मे मध्यान्ह भोजन बनाने वाले जय माँ भवानी लाख चूड़ी समूह की दस महिलाओं और रसोइया व टीचर द्वारा सबसे पहले कोरोना टीका लगवाया गया। जिसपर समूह की महिलाओं को जनशिक्षा केंद्र की ओर से जनपद अध्यक्ष रोशनी सिंह, सीईओ प्रदीप सिंह, बीआरसी विनीत गौतम, प्रभारी अनूप सिंह द्वारा प्रोत्साहित करते हुए उपहार स्वरूप साड़ियां भेंट की गई। जनशिक्षा केंद्र के जनशिक्षक विपिन तिवारी ने बताया कि 7 दिन तक चलने वाले अभियान के दौरान टीकाकरण कराने वालों को प्रोत्साहित करने उपहार भेंट किये जायेंगे। दूसरी ओर लाख चूड़ी समूह की महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे गांव में घर घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करेगी। इस दौरान बीएसी मुश्ताक अहमद, जनशिक्षक राकेश जैन, शिक्षक राजेंद्र दोहैया सहित अन्य जन मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88