ओपन 09a साइड फुटबॉल इंटर स्कूल जबलपुर कप प्रतियोगिता संपन्न

जबलपुर दर्पण। विगत दिवस प्यूपिल ओलंपिक एसोशन के तत्वधान में स्थानीय एकलव्य स्कूल एक्सीलेंस पाटन बायपास के फ़ुटबॉल ग्राउंड में इंटर स्कूल में त्रिकोणीय फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न हुआ । इस प्रतियोगिता में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता व सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया । तत्पश्चात अतिथियों ने 12 व अंडर 14 वर्ष के रोमांचित करने वाले फुटबॉल मैच को देख कर आश्चर्यकित हो गये । कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि श्रीमती पूनम अग्रवाल (स्माल वंडर सीनियर सेकेंड्री स्कूल, ब्लदेवबाग) के उद्बोधन से हुआ । निदेशिका ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों में टीम एकता का विकास होता है । वे अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान केद्रित करना सीखते है । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं डॉक्टर मधूलिका त्रिपाठी (अध्यक्ष इंडोर एसोसिएशन मध्यप्रदेश ) ने खिलाड़ियों को कहा कि खेल के माध्यम से अपने शरीर को स्वस्थ रखने के साथ अपने मन को स्वस्थ रख कर जीवन को प्रगति की ओर अग्रसर रख सकते हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ सतीश पाण्डेय (अध्यक्ष इंदौर आर्चरी ऐ सोशियेशन ऑफ मध्यप्रदेश ) ने कहा हमारा विदयालय हमेशा खेलो को बढ़ावा देता रहेगा ताकि खिलाड़ियों में खेल के माध्यम से खिलाड़ियों में अनुशासन व राष्ट्र के प्रति प्रेम भाव जागृत हो सके। इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को विजय ट्रॉफी युवा ऊर्जा परीक्षित चिंटू त्रिपाठी एथलीट/समाजसेवी की स्मृति में उनके माता पिता श्रीमती मीना- हरिप्रसन्न त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गयी। इन सभी के योग दान के बाद प्रतियोगिता के परिणाम कुछ इस तरह है। अंडर 12 में ग्रीन वैली स्कूल प्रथम स्थान पर रहा, दूसरे स्थान पर स्माल वंडर सीनियर सेकेंड्री स्कूल , एवम तृतीय स्थान रेयान इंटरनेशनल स्कूल का रहा । वहीं अंडर 14 बॉयज प्रथम स्थान में रेयान इंटरनेशनल स्कूल रहे , द्वितीय स्थान पर ग्रीन वैली स्कूल और तृतीय स्थान पर स्माल वंडर स्कूल रहा। प्रतियोगिता के निर्णायक के भूमिका मे आनन्द कोल,सिद्धार्थ चौकीकर व संदीप कोष्टा थे । आभार राम किशोर सोनी व दीपक त्रिपाठी ने किया।


