जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गहलोत को राष्ट्रीय शिक्षक गौरव अवार्ड मिलने पर राजगढ सहित ग्रामीण क्षेत्रों में किया स्वागत

जबलपुर दर्पण शिवगंज(राजस्थान)। हरियाणा के जींद में शारीरिक शिक्षक एवं शिक्षक नेता धर्मेन्द्र गहलोत को राष्ट्रीय शिक्षक गौरव अवार्ड मिलने पर राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला अलवर कार्यकारिणी ने राजगढ विधायक जौहरीलाल मीना के हाथों से स्मृति चिन्ह व माल्यार्पण कर कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष नरेन्द्रकुमार शर्मा एवं वरिष्ठ प्रदेश मंत्री बृजमोहन मीना द्वारा स्वागत किया गया। शिक्षक संघ(प्रगतिशील)के प्रदेश मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार संघ (प्रगतिशील) के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ प्रदेश मंत्री बृजमोहन मीणा द्वारा संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 16 अप्रेल को राजगढ में प्रदेश महासमिति अधिवेशन में शारीरिक शिक्षक एवं शिक्षक नेता धर्मेन्द्र गहलोत को राष्ट्रीय शिक्षक गौरव अवाडर् मिलने पर विधायक जौहरीलाल मीना, मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी राजगढ, अतिरिक्त मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी राजगढ, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा राजगढ सहित कई प्रधानाचार्य, सेवानिवृत्त अधिकारी ने भी गहलोत का स्वागत किया। अधिवेशन से लौटते वक्त राजगढ के पास प्रेमपुरा ढाणी एवं बसवा के पास ढाणी व खेत पर भी गहलोत का शिक्षकों एवं ग्राम वासियों ने साफा पोशी कर स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88