जनेकृविवि में जे आर एफ,एस आर एफ, नेट और ए आर एस प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्टता कैसे प्राप्त करें विषय पर कार्यशाला

जबलपुर दर्पण। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की प्रेरणा से नाहेप और अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग एवं कृषि महाविद्यालय जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में जे आर एफ, एसआरएफ, नेट और ए आर एस परीक्षाओं में उत्कृष्टता के साथ सफलता कैसे प्राप्त करें, ऐसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे के मुख्यआतिथ्य में स्वामी विवेकानंद हॉल में आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यअतिथि की आंसदी से अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे ने कहा कि कृषि के छात्रों को जे आर एफ,एसआरएफ, नेट और एआरएस परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने लिये, उन्हें अपना लक्ष्य बनाकर समय प्रबंधन, विषयों पर सटीक जानकारी जुटाना सहित अन्य महत्वपूर्ण बातों का विशेष ध्यान देना होगा। ये कृषि क्षेत्र की परीक्षायें बेहद महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक हैं, जो छात्रों के कैरियर निर्माण में अतिउपयोगी होगी। डॉ. खरे ने कहा कि प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में की गई मेहनत से आप मानसिक रूप से मजबूत हो सकते हैं। हम मेहनत करेंगे अच्छा प्रदर्शन करेंगे, क्षमता भी है लेकिन उस रूप में विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर, कार्ययोजना बनाकर तैयारी कर, सफलता के शिखर तक पहुंच सके छात्र-ंउचयछात्राओं को अपने शिक्षकाे से प्रश्न या फिर जो भी जरूरी जानकारी अर्जित करनी है, उसे जरूर पूछे। हमारे सभी
विद्यार्थियों के लिये ऐसे कार्यक्रम निश्चित रूप से बहुत ही उपयोगी एवं प्रेरणादायी होते हैं। कार्यशाला में मुख्यवक्ता के रूप में उपस्थित एग्रोनॉमी वैज्ञानिक, वॉटर टैक्नॉलॉजी सेंटर, आईसीएआर, आईएआरआई, नई दिल्ली डॉ. बिपिन कुमार ने भी कृषि के छात्रों को जेआरएफ,एसआरएफ, नेट और एआरएस परीक्षाओं में उत्कृष्टता कैसे प्राप्त करें, ऐसी प्रतियोगी परीक्षाओं को प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रथम सी-सजय़ी से अंतिम सी-सजय़ी तक कैसे मेहनत और लगन से प्राप्त कर सकते हैं, उन्होंने कहा कि किसी भी कॉम्पीटशन का मुख्य मटेरियल बुक मटेरियल होता है। डॉ. बिपिन ने कॉम्पीटशन एग्जाम की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने संबंधी अपने अनुभव छात्रों की बीच सा-हजया किये। इस दौरान छात्रों ने अपनी जिज्ञासा दिखाते हुये
डॉ. बिपिन से अपने प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त किये।



