जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव पर समरसता सेवा संगठन द्वारा विचार गोष्ठी एवँ सम्मान समारोह का आयोजन 22 को

जबलपुर दर्पण। भगवान परशुराम जी के प्राकट्योत्सव पर समरसता सेवा संगठन द्वारा शनिवार 22 अप्रैल को दोपहर 2 बजे विचार गोष्ठी एवँ ब्राह्मण समाज के प्रमुख जनो का सम्मान कार्यक्रम अग्रसेन कल्याण मंडपम विजय नगर में आयोजित किया गया है। समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष श्री संदीप जैन ने बताया सामजिक समरसता के परिपेक्ष्य में समरसता सेवा संगठन के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार भगवान परशुराम जी के प्राकट्योत्सव पर विचार गोष्ठी का माध्यम से उनके व्यक्तित्व एवँ कृतित्व के साथ ही ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ जनो का सम्मान कार्यक्रम आयोजित है। समरसता सेवा संगठन के पदाधिकारियों ने उपस्थिति की अपील की है।



