सूखा में निकली विशाल वाहन रैली

जबलपुर दर्पण। भगवान परशुराम के प्रकट उत्सव पर ग्राम सूखा में ब्राह्मण संघ ने सूखा स्थित भगवान हनुमान जी के मंदिर पर परशुराम भगवान का पूजन किया एवं ब्राह्मण समाज से संगठित रहने की बात कही गई। धार्मिक पुराणों में बताया गया है कि भगवान परशुराम के लिए सबसे ऊपर न्याय था और उन्हें न्याय का देवता कहा जाता है। न्याय करने के लिए वह किसी भी सामना कर सकते थे। हर किसी को भगवान परशुराम की तरह न्याय प्रिय होना चाहिए और गलत के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। परशुरामजी की विशाल वाहन रैली ग्राम सूखा से नयानगर से होते हुए भारतपुर एवं दरगड़ा कटोरी होते हुए सूखा हनुमान मंदिर में समाप्त हुई। जिसमें महिलाएं पीली साड़ी तो पुरुष पीले व श्वेत वस्त्र पहनकर शामिल हुए।
रैली में विधायक संजय यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरज सिंह, उपसरपंच नवल किशोर दीक्षित, अमित दीक्षित, नरेश दीक्षित, अखिल दीक्षित, विजय कुमार, सुरेंद्र तिवारी,मुकेश दीक्षित शेरू दीक्षित ,नंद किशोर दीक्षित, संतोष राय ,मनोज श्रीवास्तव,देवी प्रसाद,नीलेश दुबे,रवि शंकर, बब्लू दीक्षित,संजू तिवारी,अंशुल दीक्षित,आयुष्मान दीक्षित,कैलाश दीक्षित,नेतराम दीक्षित, बब्लू तिवारी उपस्थित थे।



