जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जनसेवा और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान का लक्ष्य लेकर कार्य कर रही भाजपा सरकारें : राकेश सिंह

बूथ विजय संकल्प अभियान में साँसद, पार्टी के जिलाध्यक्ष, विधायक, पार्टी पदाधिकारी ने बूथो में पहुँचे बूथो पर

जबलपुर दर्पण । जनता की सेवा और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का उत्थान के लक्ष्य लेकर हमारी केंद्र और प्रदेश के सरकार कार्य कर रही है और उनके जनकल्याण की योजनाओं लाभ प्रत्येक हितग्राही को मिले इसकी जबाबदारी हर कार्यकर्ता की है यह बात साँसद श्री राकेश सिंह ने बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत पश्चिम विधानसभा के नर्मदा मंडल अंतर्गत जार्ज डिसिल्वा वार्ड के बूथ में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही।साँसद श्री सिंह ने केंट विधानसभा के भगत सिंह मंडल अंतर्गत अम्बेडकर वार्ड एवँ पूर्व विधानसभा के सुभाषचंद्र बोस के सुभाष वार्ड में भी कार्यकताओं को संबोधित किया। इसी के साथ नगर अध्यक्ष प्रभात साहू , विधायक अशोक रोहाणी, पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर ने भी बूथो में पहुँचकर बैठकों को संबोधित किया।बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत बूथो में बैठको के साथ ही पारंपरिक खेलो का भी आयोजन किया गया।साँसद श्री सिंह ने बूथ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा हम सब भारतीय जनता पार्टी के तपोनिष्ठ कार्यकर्ता है। कार्यकर्ताओं ने विषम परिस्थितियों में भी संगठन कार्य करके दिखाएं हैं और कार्यकर्ता का कार्य है कि बूथ पर जाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान सरकार के कार्यो का प्रचार-प्रसार करें।उन्होंने कहा देश को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जैसा प्रभावी नेतृत्व मिला है। हर समाज वर्ग के व्यक्ति और गरीब के जीवन में बदलाव कैसे आएगा यह भारत में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। देश के हर गरीब को आवास देकर पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को साकार करने का काम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। आयुष्मान योजना से गरीबों के मुफ्त इलाज से लेकर उज्जवला योजना के माध्यम से गांव गांव में धुंए से राहत दी है। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान प्रत्येक वर्ग को ताकत देने का काम जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से कर रहे हैं।नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू ने उत्तर विधानसभा के दीनदयाल उपाध्याय मंडल अंतर्गत भवानी प्रसाद तिवारी वार्ड के बूथ क्र में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा आज देश में भारतीय जनता पार्टी जैसा कोई अन्य संगठन नहीं है। विश्व का सबसे बडा राजनैतिक दल कार्यकर्ताओं के बल पर बना है। हमारी पार्टी विचारों पर चलकर सत्ता के माध्यम से सड़क, बिजली, पानी, स्वच्छता, स्कूल, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा आदि मूलभूत सुविधाएं आम जनता को मिले यही हमारे सत्ता और संगठन का ध्येय है।इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवँ पार्टी पदाधिकारियों ने बूथो के कार्यकर्ताओं को बूथ विजय का संकल्प दिलाया।केंट विधानसभा के कार्यक्रम में विधायक अशोक रोहाणी, उत्तर विधानसभा में शरद जैन, पूर्व विधानसभा में अंचल सोनकर के साथ जितेंद्र पाटीदार, रत्नेश सोनकर, पंकज दुबे, अश्वनी परांजपे, शंकर श्रीवास्तव, राजीव बेंटिया, कौशल सूरी, अभिषेक तिवारी, राहुल दुबे, दामोदर सोनी महेश राजपूत, अमित जैन, रोहित जैन, हर्षित सिंघई, स्नेहिल पाठक दुर्गा उपाध्याय सहित बूथ में निवासरत कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88