अभियान दीनदयाल वार्ड में कार्यक्रम हुआ संपन्न।
जबलपुर दर्पण । भाजपा प्रदेश संगठन एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू जी के निर्देशानुसार आज समदड़िया स्कूल ग्रीन सिटी में दीनदयाल वार्ड के संयोजक पुष्पेंद्र सिंह जी के नेतृत्व में बूथ विजय संकल्प अभियान संपन्न हुआ। जिसमे पार्षद श्रीमती मोनिका पुष्पेंद्र सिंह जी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “बूथ विजय संकल्प अभियान” के तहत जबलपुर महानगर के उत्तर मध्य विधानसभा अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री शरद जैन जी,जबलपुर महानगर महामंत्री पंकज दुबे जी,भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक दीपक नाहर,मंडल अध्यक्ष अतुल जैन दानी जी सम्मिलित हुए। और उपस्थित कार्यकर्ताओं से केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा कर बूथ विजय का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के पश्चात खेल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ भाजपा कार्यकर्तागण, मातृशक्ति,युवा साथी उपस्थित रहे।



