नवरात्रि के पावन पर्व पर शक्ति क्लब द्वारा गरबा डांडिया रास का सफल किया आयोजन

जबलपुर दर्पण। सोमवार को नवरात्रि के पावन पर्व पर शक्ति क्लब द्वारा गरबा डांडिया रास का सफल आयोजन किया गया। और विभिन्न प्रतियोगिताएं भी रखी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विशाल दत्त जो की सोशल वर्कर हैं के द्वारा किया गया, कार्यक्रम में विशेष अतिथि ज्योतिमाला सिंह, श्रुति अरोरा, पुष्पा चौधरी, हीना अरोरा, अंशु अरोरा, दीपशिखा चौहान, पूजा मेहरा, अर्चना सिंह भी उपस्थित रहे। रंग बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने देवी की आरती के बाद गरबा डांडिया द्वारा बहुत ही खूबसूरत समां बांधा।क्लब की कुछ महिलाओं ने देवी स्तुति ये गिरी नन्दनी पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी जैसे देखकर सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो देवी की भक्तिभाव में डूब गए।कार्यक्रम में अध्यक्ष नीलम सिंह का साथ उनकी आयोजक समिति के सदस्य दीप्ति कुकरेजा, प्रिया तिवारी, शारदा चौधरी, रजनी शुक्ला मृदु सिंह, मनीषा सोनी, ओर कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा वर्मा, काजल विश्वकर्मा के द्वारा किया गया। प्रतियोगिताओं में विजेता रही



