महामहिम राज्यपाल के जबलपुर आगमन पर यातायात-डायवर्सन व्यवस्था

जबलपुर दर्पण नप्र। महामहिम राज्यपाल महोदय के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरन जबलपुर शहर की यातायात को डायवर्सन किया गया है। महामहिम के मानस भवन एवं जानकीरमण कालेज कार्यक्रम के दौरान यातायात/ डायवर्सन/पार्किंग व्यवस्था को निम्नानुसार किया गया है। मानस भवन कार्यक्रम के दौरान डायवर्सन पाइन्ट एमपी एस आर टी सी, सूर्या होटल, दुबे लॉज, सत्कार होटल, सत्य अशोका होटल, गौमाता चौक, एमएलबी स्कूल चौक, हवाघर चौक, बुनियादी स्कूल, इन पाइन्टों से मानस भवन की ओर कार्यक्रम दौरान सभी प्रकार के वाहनो का जाना प्रतिबंधित रहेगा। एव मानस भवन कार्यक्रम दौरान आउटर डायवर्सन पाइन्ट – बस स्टैंड तिराहा, तीन पत्ती चौक, लोहिया पुल, चंचला बाई कॉलेज, आदित्य अस्पताल, ब्लूम चौक इन पाइन्टों से मानस भवन की ओर आवश्यकतानुसार डायवर्सन किया जावेगा। मानस भवन पार्किंग व्यवस्था 1-एमएलवी स्कूल खेल मैदान 2-मेट्रो बस डिपो पुराना बस स्टेण्ड 3-एमएलबी चौक से पंकज पैलेस तक रोड के दोनो ओर 4- सत्य अशोका होटल से गौमाता चौक तक रोड के दोनों ओर 5 -सत्य अशोका होटल से सुहागन आभूषण तक रोड के दोनों ओर 6-मानस भवन चौक से सत्कार होटल तक वरिष्ठ पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों के लिये 7-भवरताल गार्डन रोड पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के लिये रहेगी।
जानकीरमण कॉलेज कार्यक्रम दौरान डायवर्सन पाइन्ट आगा चौक, पत्रकार, कालोनी, रानीताल, पडाव सब्जी मंडी, बल्देवबाग, सर्वोदय नगर से श्री जानकीरमण कॉलेज की ओर कार्यक्रम दौरान आवश्यकतानुसार सभी प्रकार के वाहनों का डायवर्सन किया जावेगा। जानकीरमण कॉलेज पार्किंग व्यवस्था 1-श्री जानकीरमण कॉलेज मैदान, 2-मेट्रो बस डिपो आगा चौक, पुलिस विभाग की आम नागरिकों से विनम्र अपील है कि यातायात व्यवस्था सुगम व सुचारू रूप से बनाये रखने हेतु बैकल्पिक मार्गो का उपयोग करें।



