जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

तिलवारा में हुई 2 लूटों का 24 घंटे के भीतर खुलासा

जबलपुर दर्पण । पहली वारदात को दो लुटेरों ने दिया था अंजाम, दोनो लुटेरे गिरफ्तार दूसरी वारदात को 4 लुटेरों ने दिया था अंजाम, चारों लुटेरे गिरफ्तार छीने हुये रूपये, 2 मोबाईल एवं 3 अन्य मोबाईल तथा घटना में प्रयुक्त 3 चाकू जप्त

अपराध जिनमें गिरफ्तारी की गयीः-
(1) अपराध क्रमांक 217/2023 धारा 392 भा.द.वि. में गिरफ्तार आरोपी प्रिंस बर्मन एवं मोनू ठाकुर से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं एक रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन तथा 1550/-रूपया नगदी जप्त
(2) अपराध क्रमांक 218/2023 धारा 394 भा.द.वि. में गिरफ्तार आरोपी रचित सोनी, बजरंग यादव, विक्की साहू एवं जित्तू उर्फ जितेन्द्र राठौर से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं रियलमी कंपनी मोबाइल, नगद 500/- रूपया जप्त
(3) पूर्व से पंजीबध्द अपराध 183/2023 धारा 294,323,324,506 भा.द.वि. में घटना में प्रयुक्त चाकू एवं कीपेड मोबाइल जप्त
(4) पूर्व से पंजीबध्द अपराध क्रमांक 213/2023 धारा 323,324 भा.द.वि. में सेमसंग का 1 मोबाइल एवं अन्य 1 मोबाइल जप्त

नाम पता गिरफ्तार आरोपीः-प्रिंस उर्फ जय बर्मन पिता सुनील बर्मन उम्र 18 साल निवासी छोटे जैन के मंदिर के पास पुरवा गढा थाना गढा

मोनू ठाकुर उर्फ मान्या पिता किशोरी लाल ठाकुर उम्र 18 साल निवासी छोटे जैन के मंदिर के पास पुरवा गढा

  1. रचित सोनी पिता मुन्ना लाल सोनी उम्र 18 वर्ष निवासी भैरवनगर दशरश बाल्मीक के पीछे थाना तिलवारा
  2. बजरंग यादव पिता विजय यादव उम्र 19 साल निवासी गुप्ता नगर मजार के सामने थाना गढा
  3. विक्की साहू पिता बबलू साहू उम्र 18 वर्ष निवासी बङा पत्थर भैरव नगर दुर्गा मंदिर के सामने थाना तिलवारा
  4. जित्तू उर्फ जितेन्द्र राठौर पिता दिनेश राठौर उम्र 20 वर्ष निवासी काल भैरव मंदिर के सामने थाना तिलवारा

घटना क्रमांक 1- थाना तिलवारा में रात्रि मुकेश जैन उम्र 46 वर्ष निवासी जेडीए कालोनी बाजनामठ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मनोज मेंस वेयर के नाम से रेडिमेड कपड़े की दुकान मेडिकल कॉलेज के सामने रोड किनारे चलाता है वह दुकान बंद कर साईकिल से घर आ रहा था जैसे ही एमपीबी कार्यालय के आगे मेन रोड पर साई छात्रावास के सामने पहुॅचा तभी 2 लड़के रोड पर आकर उसकी साईकिल का हेण्डल पकड़कर रोक लिये एक लड़के ने चाकू निकालकर कहा रोड किनारे चलो, रोड किनारे ले जाकर चाकू पेट में अड़ाकर बोला कि जो भी निकालो नहीं तो चाकू मार देगे, दूसरे लड़के ने उसके जेब से एक रेडमी कम्पनी का मोबाइल कीमती लगभग 13 हजार रूपये एवं पेंट के जेब में रखे 1550 रूपये जबरदस्ती निकालकर छीन लिये तथा दोनों लड़के भैरोनगर पहाड़ी तरफ भाग गये वह डर के कारण रिपोर्ट करने नहीं आया था रिपोर्ट पर धारा 392 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना क्रमांक 2- थाना तिलवारा में रात्रि उमेश झारिया उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम चौकीताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई किवह गुलौआ चौक रेल्वे फाटक के पास सोनू की दुकान में जूस एवं चाईनीस बनाने का काम करता हैदुकान बंद करके साईकिल पंचर हो जाने के कारण एवं साधन नहीं मिलले से वह पैदल अपने घर मेडिकल होते हुये जा रहा था रात लगभग 1 बजे आईसीएमआर के सामने साई छात्रावास के पास मेन रोड पर पहुॅचा तभी 4 लड़के जिनकी उम्र लगभग 17-18 वर्ष होगी ने उसे घेर लिया और बोले कि मोबाइल या पैसे जो भी निकाल तो उसने कहा कि कुछ नहीं है , उनमें से एक लड़के ने चाकू से हमलाकर उसके पीठ एवं कमर में चोट पहुॅचा दी और दूसरे लड़के ने तलाशी लेकर पेंट की जेब से रियलमी कम्पनी का मोबाइल कीमती लगभग 14 हजार 500 रूपये तथा दूसरे जेब में रखे 500 रूपये निकालकर छीन लिये एवं उसे धमकी देते हुये भैरोनगर पहाड़ी तरफ भाग गये वह अत्याधिक भयभीत होने से रिपोर्ट करने नहीं आया था। रिपोर्ट पर धारा 394 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) ने घटित हुई घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल एवं उप पुलिस अधीक्षक अपराध/प्रभारी नगर पुलिस अघीक्षक बरगी श्री सुशील चौहान के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी तिलवारा सुश्री सरिता बर्मन के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी गठित टीम को पतासाजी के दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि मुकेश जैन एवं उमेश झारिया के साथ प्रिंस बर्मन, मोनू ठाकुर, रचित सोनी, बजरंग यादव, विक्की साहू एवं जित्तू उर्फ जितेन्द्र राठौर ने चाकू अङाकर एवं मारकर चोट पहुंचा कर मोबाइल एवं नगदी छीना हैं।सरगर्मी से तलाश कर प्रिंस बर्मन, मोनू ठाकुर, रचित सोनी, बजरंग यादव, विक्की साहू एवं जित्तू उर्फ जितेन्द्र राठौर को अभिरक्षा में लेते हुये सघन पूछताछ की गयी , पूछताछ पर घटना घटित करना स्वीकार किये।
थाना तिलवारा में पूर्व में पंजीबध्द अन्य अपराध क्रमांक 183/2023 धारा 294,323,324,506 भा.द.वि. एवं अपराध क्रमांक 213/2023 धारा 323,324 भा.द.वि. में उपरोक्त आरोपीगणों से घटना के संबंध में पूछताछ की गई। जिन्होंने बताया कि हम लोग रात्रि में साईं हास्टल के सामने चाकूबाजी कर घटनाओं को अंजाम देते हैं। रात्रि में हम लोग एक व्यक्ति के मारपीट कर भाग गये थे। कुछ देर बाद हम लोग जब अगली वारदात करने के लिये गये जहॉ हमें दो मोबाइल पङे हुये मिले जिसको भी उठाकर अपने पास रख लिया था।आरोपियों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त 03 चाकू ,छीने हुये 02 एवं अन्य 3 मोबाइल तथा नगदी 2050/- रूपया जप्त किये गये।प्रकरण में गिरफ्तार सभी आरोपी आपराधिक प्रवृति के हैं। आरोपी प्रिंस बर्मन उर्फ जय बर्मन के पूर्व में थाना तिलवारा में गंभीर अपराध पंजीबद्ध हैं जो 302 के मामले में कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूट कर बाहर आया हैं। रचित सोनी के विरूद्ध थाना तिलवारा में 04 गंभीर अपराध पंजीबध्द हैं।
उल्लेखनीय भुमिकाः-लुटेरों को 24 घंटें में पकडने में थाना प्रभारी तिलवारा सुश्री सरिता बर्मन, उप निरीक्षक अभिषेक कैथवास , उनि आर.एस.यादव, उनि लेखराम नादोनिया, सउनि बेनी प्रसाद दुबे, सउनि गोविंद सिंह, प्रघान आरक्षक राजेश धुर्वे, पृथ्वीराज सिंह राजपूत, आरक्षक हरीश डेहरिया, हरिसिंह राजपूत, यशवंत सिंह, दुर्गेश कुमार की सराहनीय भूमिका रहीं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88