आर्थिक विकास के लिए वास्तविक भारत पार्टी ने राजनीति को धनबल और बाहुबल से मुक्त कराने का जनांदोलन
जबलपुर दर्पण। आर्थिक विकास के लिए वास्तविक भारत पार्टी ने राजनीति को धनबल और बाहुबल से मुक्त कराने का जनांदोलन शुरू किया है। हमारा ध्येय वाक्य है, “परिवर्तन का दृढ़ संकल्प, मध्य प्रदेश का नया विकल्प।” हमारा मानना है कि राजनीति की वर्तमान व्यवस्था में व्याप्त अनीति और भ्रष्टाचार दूर करने के लिए उसे बाहर खड़े होकर कोसने के बजाय सार्थक बदलाव के लिए सभी जिम्मेदार और सजग नागरिकों को एकजुट होकर आगे आना होगा। वास्तविक भारत पार्टी इसी उद्देश्य के लिए समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर और सार्थक योगदान देने वाले अनुभवी और परिपक्व लोगों को जोड़कर प्रदेश में एक नई राजनीतिक चेतना जगाने का समाजआश्रित आंदोलन है। 9 अप्रैल को भोपाल में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक और 14 मई को ग्वालियर में भव्य रोड शो और पहले संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन ने पूरे प्रदेश को पार्टी के सशक्त संगठन और कार्यशैली से अवगत करा दिया है। इसी क्रम में वास्तविक भारत पार्टी अपना संभागीय स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन जबलपुर में दिनांक 04/06/2023 को आयोजित किया है। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.वरदमूर्ति मिश्र जी जबलपुर के झांसीघाट से मानस भवन बस स्टैंड रोड अशोका होटल तक विशाल रोड शो के माध्यम से जनसंपर्क किया एवं सम्मेलन में पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.वरदमूर्ति मिश्र जी महाकौशल के पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संवाद स्थापित किया। महाकौशल में पार्टी की विचारधारा को अधिक लोगों तक पहुंचा संगठन को सुदृढ़ करें इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामकुमार श्रीवास्तव, प्रदेश संगठन प्रभारी धारा शर्मा,प्रदेश अध्यक्ष युवा संगठन भवानी शंकर (मोनू) सैनी, साहब सिंह पटेल, प्रदेश सचिव युवा संगठन दिलीप नाथ पटेल, जबलपुर जिला अध्यक्ष जितेंद्र पटेल, नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष भुजबल पटेल, अंकित दुबे युवा संगठन मंत्री, जिला उपाध्यक्ष युवा संगठन, एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद रहे


