मिशन लाइफ प्रचार प्रसार पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम

जबलपुर दर्पण। कार्यालय आयुक्त म.प्र. उच्च शिक्षा विभाग, के पत्र क्र. 802 दिनांक 17.05.2023 एवं विभागीय पत्र क्रमांक 370-371/रासेयो/2023 दिनांक 03.05.2023 के परिपेक्ष्य में विश्व पर्यावरण दिवस 18 मई 2023 से 05 जून 2023 तक मिशन लाईफ अंतर्गत व्यापक प्रचार-प्रसार पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत शोभा सिंह यादव शासकीय महाविद्यालय पाटन में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुनीता शर्मा के मार्गदर्शन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें ऊर्जा की बचत – निबंध प्रतियोगिता, पानी की बचत – भाषण प्रतियोगिता, एकल प्लास्टिक को ना कहें – जागरूकता अभियान जिसमें जूट की थैली पेपर, सतत् खाद्य प्रणालियों को अपनाना-समूह चर्चा, ई- वेस्ट को कम करना व्याख्यान माला बढते हुए इलेक्ट्रानिक कचरे को कम करना, स्वस्थ जीवन शैली अपनाना जंक फूड इस्तेमाल नहीं करना प्राकृतिक तरीके से उगे फल सब्जी और स्वच्छ पानी का इस्तेमाल करना चाहिए, अपशिष्ट कम करना कार्यशाला का आयोजन जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा पुरानी वस्तुओं से सजावटी फ्लावर पाट, पेन होल्डर, कॉच की चूड़ी से बॉल हेगिंग, लकड़ी की चम्मच से बॉल हेगिंग आदि बनाकर यह संदेश दिया की अपशिष्ट पदार्थ से सजावटी चीजे बनाई जा सकती है। 05 जून 2023 को पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ लेकर पर्यावरण को बचाने के लिए अपने दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव लानेे के लिए प्लास्टिक, पॉलीथीन के उपयोग को बंद करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापकों एवं अधिकारियों का सहयोग रहा ।



