प्रवीण कुमार देशमुख विधायक दिल्ली द्वारा जबलपुर में की गई पत्रकार वार्ता
जबलपुर दर्पण। आम आदमी पार्टी के जबलपुर जोन प्रादेशिक सह प्रभारी श्री प्रवीण कुमार देशमुख विधायक दिल्ली द्वारा आज पत्रकार वार्ता जबलपुर में की गई जिसमें उन्होंने कहा 25 जून 2023 को दिल्ली के मुख्यमंत्री पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आदरणीय अरविंद केजरीवाल जी एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जी की विशाल महारैली ग्वालियर में आयोजित हो रही जिसमें लाखों लोगों की उपस्थिति के बीच आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में आगामी 2023 का विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेगी इस अवसर पर कई नेता बड़ी-बड़ी हस्तियां पार्टी में शामिल हो रही है पत्रकार वार्ता में पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव एडवोकेट रामकिशोर शिवहरे एजुकेशन विंग के प्रदेश अध्यक्ष आरके वर्मा आरटीआई विंग के प्रदेश अध्यक्ष मनीष शर्मा लोकसभा इंचार्ज आशीष सिंगरहा जिला ग्रामीण अध्यक्ष विजय मोहन पनहा महिला विदेश सचिव सरला साहू यासमीन महमूद नसीमुद्दीन जयपाल जैन चंद्रभान विश्वकर्मा डॉ सुनील दुबे आदेश दुबे सलिल मिश्रा विजय चतुर्वेदी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।



