मिश्रा जी का निधन विधुत एवं श्रमिक क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन के प्रांतीय सचिव, मध्यप्रदेश राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के सदस्य और मध्य प्रदेश विधुत कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री एस पी मिश्रा जी के निधन पर विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में सभी ने मिश्रा जी के असमयिक निधन को श्रमिक क्षेत्र और विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। सभी ने कहा कि मिश्रा जी सहज,कर्मठ, समर्पित श्रमिक नेता थे।
फेडरेशन के राकेश डी पी पाठक,आर एस परिहार, ,आई के अग्रवाल, केदारनाथ अग्निहोत्री, श्याम मोहन वर्मा, सीताराम कुरचानिया,दिनेश दुबे,अनूप वर्मा,निर्मल शुक्ला,विमल महापात्र, सुरेन्द्र तिवारी, दिलीप पाठक, अशोक गुप्ता, पापा अग्रवाल,बृज विश्वकर्मा, विजय डेंगरे, मनोज पाठक,एम पी तिवारी, मोहन श्रीवास,आर के शर्मा, केदारनाथ पाठक, श्री गोस्वामी, अशोक मोदक, आर के अग्रवाल, एच के डे , नवीन पाठक जबलपुर के वरिष्ठ नेता सुनील कुरेले, यू के पाठक,इंदौर से वरिष्ठ नेता एन के यादव, मदन वर्मा, मंदसौर से खूबचंद शर्मा, सतना से एम जी सक्सेना, बी पी पटेल, छिंदवाड़ा से प्रभु नेमा, बालाघाट से आई डी पटले, सिवनी से घनश्याम खंडेलवाल,मंडला से के एल नामदेव, बड़नगर से उमाशंकर मेहता, शाजापुर से अवशार अहमद खान सहित पूरे प्रदेश केवक्ताओं ने अपने शोक संदेश में कहा कि मिश्रा जी ने अपने जीवन के 40 साल से ज्यादा कमचारियों के भीष्म पितामह आदर्श पूर्व विधायक स्वगीर्य डी पी पाठक जी के साथ पूरे प्रदेश में बिजली कर्मचारियों की बेहतरी के लिए कर्मठता और जुछारु पन से काम किया है। श्री पाठक जी के साथ श्री मिश्रा जी पूरे देश में कर्मचारियों के सुदृढ़ भविष्य के लिए लगातार संघर्ष करते रहे।वो अंतिम समय तक संगठन के कामों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। उनके निधन से बिजली सेक्टर ने अच्छा नेतृत्व खो दिया। यह कमी सदैव महसूस होगी। सभी ने उनके चित्र के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की।



