ब्रह्माकुमारीज शिव स्मृति भवन के सौजन्य से अंतराष्ट्रीय योग दिवस भवरताल उद्यान में आयोजित

जबलपुर दर्पण। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शिव स्मृति भवन भवरताल नेपियर टाउन जबलपुर 21 जून अंतराष्ट्रीय योग दिवस प्रातः 6:00 बजे से भवरताल उद्यान के मुक्तकाशी मंच के सामने लान में आयोजित करने जा रहा है lयहाँ सैकड़ो ब्रह्माकुमार ब्राह्मकुमारी भाई बहिन स्वेत परिधान में योगा अभ्यास करेंगे l इसके साथ विश्व में शांति, एकता, भाईचारा, सद्भावना लाने के लिए सामूहिक राजयोग का अभ्यास करेंगे lआयोजन समिति ने इस सामूहिक योग अभ्यास में शहर वासियों को भी सम्मलित होने की अपील की है l साथ में ये भी जानकारी दी गई कि जो संस्था की शाखाएं जबलपुर शहर से दूर हैं l वे अपने यहाँ ही एकत्रित होकर योगा एवं राज योग का अभ्यास करेंगे |



