कार्तिक आर्यन ने #AskKartik सेशन के दौरान बयां किया अपने टूटे दिल का हा

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली रोमांटिक म्यूजिकल लव स्टोरी ‘सत्यप्रेम की कथा’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। ये फिल्म इस महीने के आखिर में रिलीज होगी। लेकिन लोगों के बीच एक्टर की इस ‘प्रेम कथा’ की खुमारी खूब देखने मिल रही हैं। ऐसे में कार्तिक, जो देश भर में एक बड़ी फैन फोलोइंग शेयर करते हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ कनेक्टेड रहते हैं, उन्होंने हाल में #AskKartik सेशन होस्ट कर अपने चाहने वालों के साथ मजेदार बातचीत की और उनके सवालों का जवाब भी दिया। इस बीच कार्तिक अपनी शादी और लव लाइफ से जुड़े सवालों का भी दिलचस्प तरीके से रिप्लाई करते नजर आए।
तो आइए फैन्स द्वारा पूछे गए इन सावलों और कार्तिक आर्यन के एंटरटेनिंग जवाबों पर एक डालतें
अब जैसे कि सत्यप्रेम की कथा के ट्रेलर और गानों के साथ फैन्स का एक मूड बन गया है, तो सुपरस्टार से पूछे जानें वाले सवाल भी कुछ ऐसे ही थे। इस #AskKartik सेशन के दौरान एक फैन ने पूछा, “आप अरेंज मैरिज करेंगे या लव मैरिज? माला आंटी के पास रिश्ते तो बहुत आते होंगे लॉल #AskKartik
इस पर कार्तिक ने जवाब दिया-“प्यार से अरेंज हुई शादी!!! रिश्ते तो आते हैं.. डेली



