कार्डियक डिफिब्रिलेटर का प्रत्यारोपण रिमोट मॉनिटरिंग से मिलेगी हार्ट की २४७ जानकारी

जबलपुर दर्पण। जबलपुर में हुआ अत्याधुनिक कार्डियक डिफिब्रिलेटर का प्रत्यारोपण रिमोट मॉनिटरिंग से मिलेगी हार्ट की २४७ जानकारी* ८० वर्षीय बुजुर्ग जो वेंट्रिकुलार टेकिकार्डिया नामक जानलेवा बीमारी से ग्रस्त थे, उनका इलाज शेल्बी हॉस्पिटल जबलपुर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा आशीष तिवारी ने सफलता पूर्वक किया। मरीज लंबे समय से ICMP ( एस्केमिक कार्डियोमयोपथि) बीमारी जिसमे हार्ट की पंपिंग कम हो जाती है, ग्रसित था । इस तरह के अत्याधुनिक रिमोट सेंसिंग डिफिब्रीलेटर (डीसी शॉक देने वाली मशीन) के प्रत्यारोपण का जबलपुर एवम महाकौशल का पहला सफल आपरेशन है जिसमे मरीज़ के हृदय की धड़कन की अनियमितता का पता तुरंत ही डॉक्टर के मोबाइल पर नोटिफिकेशन के माध्यम से तुरंत आ जाता है और समय रहते इलाज शुरू कर दिया जाता है। डा. आशीष तिवारी द्धारा महीने के हर दूसरे बुधवार को शैल्बी हॉस्पिटल जबलपुर में हार्ट फेलियर क्लिनिक का संचालन किया जाता है जिसमे १५० से ज्यादा रजिस्टर्ड मरीज हैं और अपन सफल इलाज करा रहें है। इस हार्ट फेलियर क्लिनिक के माध्यम से इस गंभीर बीमारी के मरीज अपन समुचित इलाज विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ करा रहे हैं। अत्याधुनिक डिवाइस थेरेपी जैसे हार्ट पंपिंग बढ़ाने वाला पेसमेकर (सी आर टी डी), डेफिब्रिलेटर डिवाइस, लेफ्ट बंडल पेसिंग, विभि डिवाइस क्लोजर एवम अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं जो पहले केवल महानगरों में ही उप थीं। हृदय रोग विशेषज्ञ के अलावा इस स्पेशल क्लिनिक में हार्ट फेलियर काउंसलर, साइकोलॉ मेडिसिन स्पेशलिस्ट की सुविधाएं उपलब्ध है जिससे इस बीमारी का संपूर्ण निदान होता है। विगत कई वर्षों में समाज में हार्ट की बीमारी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए इस तरह स्पेशियलिटी क्लिनिक के माध्यम से डा. आशीष तिवारी द्वारा जबलपुर में ही अत्याधुनिक प्रदान की जा रही हैं। डा तिवारी ने देश के शीर्षस्थ संस्थानों जैसे केजीएमयू लखनऊ, पीजीअ और नारायणा हृदयालाय बेंगलुरु से कार्डियोलॉजी में प्रशिक्षण प्राप्त किया है और विगत शैल्बी हॉस्पिटल जबलपुर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अस्पताल में हृदय रोग संबंधी सम (ईको, टीएमटी, होल्टर, स्ट्रेस ईको, टीईई, एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, कार्डियक कै बाईपास एवम वाल्व सर्जरी, अलग कार्डियक आईसीयू) एक ही छत के नीचे उचित।



