जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
महाजनसंपर्क अभियान के तहत साँसद ने बूथ में किया जनसंपर्क

जबलपुर दर्पण । केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित ‘महाजनसंपर्क अभियान’ में साँसद श्री राकेश सिंह ने उत्तर मध्य विधानसभा के स्वामी विवेकानंद मंडल के कमला नेहरू वार्ड में बूथ क्र.199 में वृहद जनसंपर्क कर जन सामान्य से संवाद कर उनसे समर्थन मांगा।
साँसद श्री सिंह ने इस अवसर पर व्यापारीयो, क्षेत्रीय जनो को केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवँ जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी।इस अवसर पर महामंत्री पंकज दुबे, मंडल अध्यक्ष योगेश बिलोहा, रूपलाल पटेल, लालू यादव, नितेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।



