जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भाजयुमो ने मनाया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

जबलपुर दर्पण । भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर महानगर द्वारा अध्यक्ष योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में जनसंघ के संस्थापक डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में रानी दुर्गावती मंडल अंतर्गत गुलौआ ताल किनारे स्थापित उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण करके एवं श्रद्धांजलि अर्पित करके मनाया गया।

लोकसभा के मुख्य सचेतक सांसद राकेश सिंह ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ! पीएम मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटा कर डॉक्टर मुखर्जी के इस सपने को साकार किया कश्मीर की स्थिति बिगड़ती जा रही थी और उसके लिए अलग से विधान बनाने का विरोध हुआ था तब मुखर्जी ने कहा था कि एक देश में दो प्रधान दो विधान और दो निशान नहीं चलेंगे इसके बाद मुखर्जी को गिरफ्तार कर लिया जाता है और 23 जून को उनका बलिदान देश की अखंडता को बचाने के लिए हुआ लेकिन श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पीएम मोदी ने 5 अगस्त 2019 को कश्मीर से धारा 370 हटा कर पूरा किया।

भाजयुमो महानगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि डॉक्टर मुखर्जी 35 साल की उम्र में कुलपति बने थे देश के विभाजन की त्रासदी को रोकने और पूरे बंगाल को अंग्रेजों से बचाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा देश के अंदर आजादी का आंदोलन उनकी पहचान बन गई थी जब उन्होंने देखा कि आजादी जिन आदर्शों के लिए मिली थी वह तत्कालीन सरकार तुष्टीकरण कर रही है इसलिए मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की जन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने तत्कालीन सरकार की तुष्टीकरण नीतियों का विरोध किया!!

इस दौरान कार्यक्रम में लोकसभा मुख्य सचेतक सांसद श्री राकेश सिंह, भारतीय जनता पार्टी महामंत्री एवं युवा मोर्चा के प्रभारी श्री पंकज दुबे, भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर, हरीश ठाकुर, रोहाणी, रौनक अग्रवाल, शुभम अरिहंत,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष वैभव चौरसिया, अंकित फ्रांसिस,राहुल दुबे, अकील अहमद, समरजीत फौजदार,आर्यन मिश्रा आयुष सिंह,अंकित सिंह, शिवा रैकवार, पराग तिवारी, पवन ताम्रकार विनय कश्यप अकाश मिश्रा निकेश बघेल सागर साहू विनायक परोहा ईशान रैकवार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88