जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नई शिक्षा व्यवस्था से पूर्व वर्तमान व्यवस्था की पेंडेंसी हो समाप्त

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार एरिया एजुकेशन आफिस/सिस्टम लागू होने से पूर्व समस्त लोक सेवकों की सर्विस बुक एवं वित्तीय देयकों सम्बन्धी कार्य पूर्ण होना चाहिए, साथ ही सर्विस बुक की प्रतिलिपि (फोटो कापी) प्रत्येक लोकसेवक को उपलब्ध करवाई जावे जिससे भविष्य में सेवानिवृत्ती के समय कर्मचारीयों को यहां- वहां अनावश्यक भटकना ना पड़े एवं उन्हें वित्तीय लाभ एवं पेंशन आदि में भी विलम्ब ना हो ।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर के अनुसार पूर्व में ए.डी.आई.एस. एवं बी.ई.ओ.कार्यालय से संकुल व्यवस्था में भी ऐसे अनेक प्रकरणों में लोकसेवकों को परेशानियां का सामना करना पड़ा था। वर्तमान में लोक सेवकों की सर्विस बुक भी पूर्ण रुपेण ऑनलाइन नहीं चढ़ी है। भविष्य में संकुल कार्यालय से एरिया एजुकेशन कार्यालय में स्कूलों का विभाजन होगा तब ऐसी अनेक घटनाएं/समस्यायें सामने देखने को मिलेगीँ ।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के दिलीप सिंह ठाकुर, भास्कर गुप्ता, ऋषि पाठक, दुर्गेश खातरकर, विश्वनाथ सिंह, धर्मेंद्र परिहार, नितिन तिवारी, आकाश भील,सुधीर गौर, सतीश खरे,आदेश विश्वकर्मा, कमलेश दुबे, जी आर झारिया, सुरेंद्र परसते, माधव पाण्डेय, शैलेश पंड्या, आशीष यादव, आशीष विश्वकर्मा, महेश मेहरा, भोजराज विश्वकर्मा, अजब सिंह, सुल्तान सिंह, देवराज सिंह, इमरत सेन, डेलन सिंह, संजय उपाध्याय, अरविन्द विश्वकर्मा, शिवेंद्र परिहार, डेलन सिंह, विष्णु झारिया, राशिद अली, अफ़रोज़ खान, रवि केवट, रवि विश्वकर्मा, बैजनाथ यादव, प्रशांत श्रीवास्तव, अंजनी उपाध्याय, चंद्रभान साहू, गंगाराम साहू, भोगीराम चौकसे, आसाराम झारिया, समर सिंह, पवन सोयाम, मनोज कोल, बहादुर पटेल, दिलीप साहू, रामदयाल उइके, रामकिशोर इपाचे, पंकज हल्दकार, अनुराधा नामदेव, पुष्पा रघुवंशी, चंदा सोनी, अर्चना भट्ट, क्षिप्रा सिंह, रेनू बुनकर, सिया पटेल, राजेश्वरी दुबे, गीता कोल,मनोरमा ठाकुर, दीपिका चौबे,सरोज कोल, योगिता नंदेश्वर, ब्रजवती आर्मो, माया सोयाम, शारदा मंडाले, पूर्णिमा बेन, सुमिता इंगले, संध्या पटेल, अम्बिका हँतिमारे, कल्पना ठाकुर, शबनम खान, शायदा खान इत्यादि ने शासन- प्रशासन एवं वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है,कि वर्तमान व्यवस्था में समस्त लोक सेवकों की सर्विस बुक एवं समस्त वित्तीय देयकों सम्बन्धी कार्य पूर्ण करने हेतु संकुल केंद्रों को आदेशित करें ताकि भविष्य में किसी भी लोकसेवक को हलाकान -परेशान ना होना पड़े ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88