जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विगत 9 वर्षों में आई अनंत जनकल्याणकारी योजनाएं प्रमाण है अखिलेश खंडेलवाल

जबलपुर दर्पण। रानीताल भाजपा संभागीय कार्यालय में ग्रामीण नगर की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। जिसमें सर्वप्रथम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल जी एवं भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण कर बैठक प्रारंभ की जिसमें भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉक्टर अखिलेश खंडेलवाल जी ने बताया सामाजिक न्याय, समानता, सम्मान के यह 9 वर्ष!!आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में सभी वर्गों के उत्थान और सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया है।
विगत 9 वर्षों में आई अनंत जनकल्याणकारी योजनाएं प्रमाण हैं, सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास के संकल्पों का।
आज 23 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड, 74 नये हवाई अड्डों, 473 नये हवाई मार्गों का शुभारंभ, जन धन खाते एवं कई योजनाएं मध्यमवर्गीय परिवारों के सपनों को साकार करने में सहायक रही हैं।
भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरों टॉलरेंस नीति नये भारत की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। बैठक के दौरान प्रदेश सह संयोजक दीपक नाहर ने बताया की प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल जी के द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में चलो बस्ती की और महाअभियान चलाया जा रहा है सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण के साथ अभियान, संगठन विस्तार, जिला सम्मेलन की चर्चा की गई.जबलपुर संभाग प्रभारी दीपक नाहर, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी आदेश पटेल, जिला संयोजक गंगाराम प्रजापति, ग्रामीण जिला संयोजक रविंद्र सिंह ठाकुर, जिला सह संयोजक आशीष चौरसिया,अरुण बंशकार, सत्यम पटेल,शैलेंद्र सिंह बघेल,,वीरेंद्र दुबे,अरविंद पाल सिंह,कैलाश प्रसाद झारिया,सीता राम यादव,देशराज,मनीष हेमराज बंशकार कार्यालय प्रभारी संतोष चक्रवर्ती,मनीष बंशकार,एवं सभी मंडलों के मंडल संयोजक उपस्थित हुए|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88