जबलपुर में होगा पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन
जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश पॉवरलिफ्टिंग जबलपुर एसोसिएशन के जिला सचिव एस तन्देलु और मीडिया प्रभारी रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की आगामी 24 से 25 मई दो दिवसीय सबजूनियर, जूनियर पुरुष/ महिला इक्यूपड पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन जबलपुर जिला पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन के द्वारा जबलपुर के गीतायान आयुध निर्माण खमरिया जबलपुर ( ऑफिस परियट् भवन ) में किया जाएगा l इक्छुक खिलाड़ी अधिक जानकारी हेतु जिला सचिव एस तन्देलु से संपर्क कर सकते हैl एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, जगदीश रजक, विंसेंट लाल , एस तन्देलु, रॉबर्ट मार्टिन, प्रसांत मिश्रा, ललित जॉन, भगवान दास, लॉरेंस मार्टिन, दीनू स्वामी , मान सिंह, रॉक्सन , दीपक रोमित, अल्बर्ट, सुनीता पंच, सुनील आदि ने भारी संख्या में खिलाड़ियों से इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है l



