जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
हीरापुर वाले महाराज जी का जबलपुर आगमन

जबलपुर दर्पण। भगवती मां श्री श्री राजराजेश्वरी जी, सिद्धेश्वरी माँ श्री श्री नर्मदा जी के अनन्य साधक, परम् पूज्य सदगुरुदेव श्री श्री श्री षडमुखानंद स्वामी जी महाराज हीरापुर वालों का 5 जुलाई 2023 को संस्कारधानी जबलपुर में शुभ मंगल आगमन हो रहा है। पूज्य श्री स्वामी जी 5 जुलाई को प्रातः 10बजे हीरापुर धाम से जबलपुर आगमन होगा। जबलपुर प्रवास में श्री स्वामी जी नरसिंह मंदिर सिद्धा घाट में रहेंगे ।
नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह दास जी महाराज (महंत नरसिंह मंदिर सिध्दाघाट शहपुरा फुलर भीटा) ने स्वागत अभिनंदन करने के लिए सभी से आग्रह किया है ।
श्री राजराजेश्वरी भक्त मंडल के सभी बंधु, परिवार, इष्टमित्रों सहित पूज्य गुरुदेव के स्वागत, वंदन हेतु सिद्धा घाट, शहपुरा टोल नाके के आगे, अमन वेयर हाउस के बाद बाये मुड़कर एकत्रित होने का आग्रह है ।



