जायंट्स ग्रुप ऑफ़ जबलपुर द्वारा विश्व नशा मुक्ति दिवस पर निवारण

जबलपुर दर्पण। विगत दिनों जायंट्स ग्रुप ऑफ़ के सत्र के 28 वे एवम जून माह के 7 वे सामाजिक कार्य/प्रोजेक्ट विश्व नशा मुक्ति दिवस के उपलक्ष में निवारण नशा मुक्ति एवम पूर्णवास केंद्र, महात्मा गांधी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज कैम्पस, डी पी एस स्कूल के पास,मंडला रोड, निमखेड़ा,जबलपुर को उनके विद्यार्थियों के लिए डिस्क, कैरम बोर्ड, लूडो, चेस,तंबोला,इत्यादि प्रदान किए गए, ताकि नशे में लिप्त विद्यार्थियों को नशा त्यागने के लिए मनोवैज्ञानिक रूप से प्रबल किया जा सके।
मूसलाधार बरसात के बावजूद ग्रुप से सर्व श्री हेमंत खंपरिया, वी के धवन, पी एल शर्मा, चरन जीत सिंघ अरोरा अध्यक्ष, जी एल मलहोत्रा डी ए,जगजीत सिंह आहूजा, आशीष सैनी,रवि पटेल,राहुल राय,श्रीमती मीरा राय, मिसेज सैनी,नशा निवारण केंद्र से मैडम पटेल,अरविंद पटेल, अंजली,काउंसलर मैडम वाशानी, साहिल पटेल,कर्मचारी एवम केंद्र के विधार्थी,अतिथि श्री पंकज पाठक,विवेक चतुर्वेदी,प्रकाश तिवारी एवम जैन जी आयोजन में उपस्थित थे।वक्ताओं ने नशे की लत को राष्ट्र,प्रदेश एवम जन जन से मुक्त करने का संकल्प लिया।विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के नशावो से मुक्ति पर नाट्य मंचन किया,जिसे सराहा गया।केंद्र के मनोवैज्ञानिक चिकित्सक, क्ले आर्ट शिक्षक, काउंसलर द्वारा नशा मुक्ति प्रोसेस पर अपने विचार रखे एवम केंद्र में नशे से ठीक होने वाले विद्यार्थियों की जानकारी दी।
नशा मुक्ति केंद्र द्वारा उपस्थित जायंट्स के सभी सदस्यों एवम अतिथिओ को सम्मानपत्र, औषधि पौधा एवम श्रीफल से सम्मानित किया गया।



