भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

जबलपुर दर्पण। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर पुष्पगुच्छ भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसमे झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक दीपक नाहर ने बताया कि 4 जुलाई 1902 को 39 वर्ष की आयु मे स्वर्गवास हुआ। स्वामी जी का जीवन काल बहुत ही छोटा रहा है परंतु उन्होंने इस छोटे जीवन काल में संपूर्ण जीवन जी लिया था और इतने छोटे काल में ही उन्होंने इस देश,समाज और धर्म को बहुत कुछ दिया।स्वामी विवेकानंद एक व्यक्तित्व नहीं, एक बुनियाद हैं। ऐसी बुनियाद जिस पर भारत का विराट सांस्कृतिक महल खड़ा है। स्वामी विवेकानंद ने अध्यात्म,वैश्विक मूल्यों,धर्म, चरित्र निर्माण शिक्षा एवं समाज को बहुत विस्तृत एवं गहरे आयामों से विश्लेषित किया है। भारत के ही नहीं,बल्कि विश्व के युवाओं के लिए उनके विचार प्रासंगिक एवं अनुकरणीय हैं। उनके विचार आज के विखंडित एवं पथभ्रष्ट समाज को जोड़ने के लिए रामबाण औषधि हैं। आज प्रदेश संयोजक श्री अखिलेश खंडेलवाल जी के निर्देशानुसार उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर सभी ने श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को आत्मसात किया इस कार्यक्रम में प्रदेश सह संयोजक दीपक नाहर प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी आदेश पटेल जिला सह संयोजक आशीष चौरसिया अनंत पांडे सत्यम पटेल अरुण वंशकार मनीष वंशकार महेश सोनी पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल भाजपा के कार्यालय प्रभारी अमित जैन बासु अभी पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे|



