जबलपुर दर्पण
221 शिक्षक 5 सितंबर को सम्मानित होंगे
जबलपुर दर्पण ।प्रसंग संस्था के तत्वाधान में एवं शब्दरथ, साहित्य संसार, काव्य कलश, सजल इकाई के सहयोग से नगर में पहली बार 221 शिक्षकों को सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान से अलंकृत किया जा रहा है समारोह के अतिथि शिक्षाविद डॉ स्मृति शुक्ला,डॉ आज्ञा मिश्रा, डॉ अभिजात कृष्ण त्रिपाठी, डॉ विनीता पांडेय, डॉ आर एस चंदेल, के के नायकर होंगे। यह समारोह नचिकेता महाविद्यालय विजयनगर में दोपहर 3:00 बजे से प्रारंभ होगा जिसमें गीत संगीत, हास्य एवं बुंदेली कवि सम्मेलन होगा। संयोजन श्रीमती विनीता पैगवार द्वारा किया गया है।



