11 से 14 अप्रैल तक मनाया जा रहा है टीका उत्सव

कलेक्टर ने उत्सव को सफल बनाने की अपील की
मण्डला। राज्य शासन के निर्देशानुसार 11 अप्रैल महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती से लेकर 14 अप्रैल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती तक कोविड वेक्सीनेशन के लिए टीका उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है। इसी तारतम्य में 11 अप्रैल से टीका उत्सव जिले में भी प्रारंभ हो गया है। इस उत्सव के तहत् सभी पात्र हितग्राहियों को कोविड वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले के 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति एवं अन्य पात्र व्यक्तियों से अपील की है कि टीका उत्सव में अपने नजदीकी कोविड टीकाकरण केंद्रों में जाकर निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण कर टीका अवश्य लगाएं। साथ ही अपने परिवार एवं अन्य संबंधियों को भी कोविड वेक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें।



