खास खबरमण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

जिला प्रशासन को ब्रह्माकुमारी दीदी ने दिए तनाव से दूर रहने और प्रसन्न रहने के मंत्र

मण्डला। जिला प्रशासन द्वारा ब्रह्मा कुमारी दीदी गीता के माध्यम से कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला को ब्रह्माकुमारी दीदी गीता ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी कोरोना काल में अपने आप को सकारात्मक रखे, सकारात्मक विचारों के साथ दिन की शुरुआत करें तथा स्वस्थ दिनचर्या को अपनाये। उन्होंने कहा कि सभी को नियमित रूप से ब्रह्म मुहूर्त में उठकर योगा एवं ध्यान अवश्य करना चाहिए। कठिन समय में परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं और एक दूसरे की यथासंभव मदद करें। दीदी गीता ने खुश रहने के लिए एबीसीडी फार्मूले के तहत विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य की तंदुरुस्ती भी जरूरी है, इसके लिए प्रतिदिन अपने घर एवं परिजनों के साथ बैठें, कुछ समय साथ बिताएं, बच्चों के साथ खेलें, मुस्कुराएं एवं स्वस्थ खाना खाएं। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस सभी के लिए संकटकाल है। ऐसे में सकारात्मक सोच के साथ हमें आगे बढ़ना होगा। इस चुनौती को स्वीकार करें, अपने साथियों को भी प्रोत्साहित करें। उन्होंने संकट काल में दृढ़ संकल्प और सकारात्मकता के साथ अपने कार्यों की शुरुआत करने की बात कही। उन्होंने सकारात्मक सोच के लिए फाइव एस का मंत्र दिया। उन्होंने सभी को प्रतिदिन 20 मिनट मेडिटेशन करना और सुबह में स्थित होते हुए अच्छा स्वास्थ्य पाने की समझाइश दी। दीदी गीता ने कहा कि कोरोना के नियंत्रण के लिए शासन एवं प्रशासन से जारी सभी निर्देश एवं आदेशों का व्यक्तिगत एवं सामाजिक रूप से पालन करें एवं सभी से कराएं। इसी प्रकार वैक्सीन के लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। इस संकट काल में अफवाहें ना फैलाएं, अच्छे मैसेज पढ़ें, अच्छे विचारों को ग्रहण करें तथा उन्हें सभी तक पहुंचाने का प्रयास करें।

राज आनंदम संस्थान की ओर से श्री सिंगोर ने कोरोना संकट में सकारात्मकता के महत्व तथा अपने आपको चुनौतियों से लड़ते हुए आगे बढ़ाने की कला के बारे में उपस्थित अधिकारियों से चर्चा की। कार्यशाला में कलेक्टर हर्षिका सिंह, एडीएम मीना मसराम तथा जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88