संपूर्ण ब्रह्मांड ही शिवलिंगाकार : स्वामी नरसिंह दास

जबलपुर दर्पण। सृष्टि का श्रृंगार दर्शन करने का मास श्रावण है। श्रावण मास में भगवान शिव शक्ति नाम जप करना चाहिए। सृष्टि का सृजन वृक्षों नदियों से है जो वर्षाकाल में पूर्ण वेग में होती है इसलिए हमें एक स्थान पर साधना करनी चाहिए । क्योंकि संपूर्ण ब्रह्मांड ही शिवलिंगाकार है इसलिए साधना के साथ सृष्टि के सृजन में सहभागिता करनी चाहिए।
उक्त उद्गार नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह दास जी महाराज ने नरसिंह मंदिर गीता धाम में श्रावण मास महोत्सव के अवसर पर आयोजित नर्मदेश्वर महादेव शंभो के रूद्राभिषेक पूजन में कहे ।
श्रावण महोत्सव रूद्राभिषेक पूजन आचार्य रामफल शास्त्री ,कामता शास्त्री, राघवेंद्र शुक्ला ,रामजी पुजारी ,हिमांशु प्रियांशु मिश्रा विवेक, प्रवीण चतुर्वेदी सहित नरसिंह मंदिर गीता धाम भक्त मंडल के सदस्य और श्रृध्दालु जन उपस्थित रहे ।



