जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

9 आश्रमों में मनाया जायेगा संत रामपाल जी का 73वां अवतरण दिवससतलोक आश्रम बैतूल में होगा भव्य आयोजन

जबलपुर दर्पण । भारत की पवित्र भूमि में समय-समय पर महापुरुषों का अवतरण होता रहा है। जिन्होंने मानव समाज को एक नई राह प्रदान की। ऐसे ही एक महापुरुष, जगत के तारणहार संत के विषय में विश्व प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस, फ्लोरेंस, जयगुरुदेव पंथ के प्रवर्तक तुलसीदास दास समेत आदरणीय संत गरीबदास जी, गुरू नानक देव जी ने भविष्यवाणी कर रखी हैं। इन भविष्यवाणियों के अनुसार, वह महापुरुष कोई ओर नहीं बल्कि संत रामपाल जी महाराज जी हैं, जिन पर सभी भविष्यवक्ताओं की भविष्यवाणियां खरी उतरती हैं। पूर्ण ब्रह्म के अवतार संत रामपाल दास जी महाराज जी का जन्म भारत देश की पवित्र धरती पर एक जाट किसान पिता श्री नंदराम जाटयाण के घर माता भक्तमति इंद्रो देवी जी की पवित्र कोख से गाँव धनाना धाम, जिला-सोनीपत (तत्कालीन–रोहतक) प्रांत-हरियाणा (तत्कालीन पंजाब) में 8 सितंबर 1951 को हुआ था।

उन्हीं जगत उद्धारक सतगुरु रामपाल जी महाराज जी के अवतरण दिवस के मौके पर 9 सतलोक आश्रमों में तीन दिवसीय महासमागम का आयोजन 6, 7 व 8 सितंबर 2023 को किया जा रहा है। जिसके आयोजन स्थल सतलोक आश्रम धनाना धाम सोनीपत (हरियाणा), सतलोक आश्रम भिवानी (हरियाणा), सतलोक आश्रम कुरुक्षेत्र (हरियाणा), सतलोक आश्रम शामली (उत्तरप्रदेश), सतलोक आश्रम खमाणों (पंजाब), सतलोक आश्रम धुरी, (पंजाब) सतलोक आश्रम बैतूल (मध्य प्रदेश), सतलोक आश्रम सोजत (राजस्थान) और सतलोक आश्रम धनुषा (नेपाल) है। अवतरण दिवस के अवसर पर संत गरीबदास जी महाराज जी के अमरग्रंथ का अखंड पाठ प्रकाश, विशाल भंडारे, विशाल सत्संग समारोह, आध्यात्मिक ज्ञान प्रदर्शनी और सामाजिक कार्य दहेज मुक्त विवाह, रक्तदान शिविर जैसे कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विश्व के सभी भाइयों बहनों को संत रामपाल जी महाराज के अवतरण दिवस पर अपने परिवार, रिश्तेदारों, सगे संबंधियों के साथ आने के लिए संत जी के समर्थकों द्वारा आमंत्रित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88