नृत्यांजलि कला अकादमी भरतनाट्यम् कलावृक्ष गुरुकुल के छात्र छत्राओ ने 15अगस्त पर वसुधैव कूटुंबकम महोत्सव मनाया

जबलपुर दर्पण । नृत्यांजलि कला अकादमी भरतनाट्यम् कलावृक्ष गुरुकुल के छात्र छत्राओ ने ईएमए हॉल जबलपुर में १५ऑगस्ट के अवसर पर वसुधैव कूटुंबकम महोत्सव को मनाया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवाओं के भीतर एक धरा एक परिवार की की जागरुक्ता बढ़ाने की कोशिश करी।लग भग 60-70 छात्र छात्राओं ने नृत्य , गायन , वादन एवं चित्रकला का प्रदर्शन दिया।
कार्यक्रम के अतिथिगण थे डॉक्टर स्वराज नायक एवं डॉक्टर तापसी नागराज जी।महोत्सव में देशभक्ति के गीत ने दर्शकों के आँखो में पानी लाए वही नृत्य ने सभी का मन जीता।
संगीत में निर्देशन दिया निमिष श्रीवास्तव , चित्रकला में अथर्व नायक ,तबला में ऋषभ भट्ट, नृत्य में कामना नायक एवं अरुक्षा नायक ने दिया। मंच का संचालन अरुक्षा नायक ने किया।



