सत्यप्रेम की कथा की कथा ने जो जादू 19 दिन में चलाया

मुंबई। समीर विद्वांस निर्देशित कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने तीन वीक में अच्छी कमाई कर चुकी है। करीब 60 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म अब अपनी लागत से काफी आगे निकल चुकी है। ऐसा लग रहा है कि धीरे-धीरे ही सही, फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को छूने में कामयाब साबित हो सकती है।
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट तैय़ार करने वाली साइट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की इस फिल्म ने तीन वीक के अंदर ठीक-ठाक कमाई कर ली है और अब चौथे वीक में कदमरख चुकी है। फिल्म ने जहां बीते रविवार को 2.30 करोड़ की कमाई की थी वहीं इस फिल्म ने 19वें दिन सोमवार को महज 85 लाख रुपये ही कमा पाई। इस तरह से 19 दिनों में कुल मिलाकर कार्तिक की इस फिल्म ने 78.11 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।हॉलीवुड की बम्पर कमाई कर रही फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ पर भी इसका असर पड़ा है। ऐसे में सोमवार का ढीला असर पर भी दिखा। समीर विद्वांस निर्देशित इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रड्यूस किया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के अलावा गजराज राव,राजपाल यादव,सुप्रिया पाठक,शिखा तल्सानिया जैसे कलाकार हैं।



