मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल में हुई नवनियुक्तियां

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के नवनियुक्त अध्यक्ष योगेश यादव के शपथ ग्रहण समारोह जो भोपाल पीसीसी कार्यालय में आयोजित किया गया था इस कार्यक्रम में पूरे मध्य प्रदेश सेवादल के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ थे, जिन्होंने योगेश यादव को कांग्रेस सेवादल का वेच को पहना कर मध्य प्रदेश कॉन्ग्रेस सेवादल का दायित्व दिया और संगठन को मजबूत करने की एवं आगामी विधान सभा और लोकसभा के चुनाव की तैयारी का निर्देश दिया इस शपथ ग्रहण समारोह में अतिथि बतौर कई वरिष्ठ जन पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी तथा कई पूर्व मंत्री उपस्थित थे समारोह में राष्ट्रीय संगठन एवं समीक्षक प्रभारी डॉक्टर सत्येंद्र यादव भी अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। इस शपथ ग्रहण समारोह के लिए डॉक्टर सत्येंद्र यादव जी के निर्देश पर तथा जबलपुर शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष पंडित सतीश तिवारी ग्रामीण अध्यक्ष शिव नामदेव के नेतृत्व में अशोक वर्मन एडवोकेट मीनाक्षी स्वामी जितेंद्र यादव उमेश पटेल महेश मिश्रा राकेश चक्रवर्ती सुनील दुबे पप्पी दुबे मनोज भदौरिया श्वेता दुबे रीना विश्वकर्मा सावित्री कश्यप राजकुमार पटेल रामेश्वर दहिया राजेंद्र जैन बंधु उमाशंकर विश्वकर्मा चंद्र कुमार पटेल प्रवीण पटेल अरविंद उपाध्याय रमेश पटेल इंदु पटेल विजेंद्र जोशी मोनू नामदेव सहित अनेक सदस्य एवं पदाधिकारी जबलपुर से भोपाल जाकर कार्यक्रम का हिस्सा बन कर जबलपुर शहर को गौरवान्वित किया।



