सिंगरौली में आरसेटी द्वारा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण, प्रशिक्षक माया सिंह ने साझा किया अनुभव

सिंगरौली जबलपुर दर्पण । यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। संस्थान में सिलाई, फैंसी बैग मेकिंग, मोबाइल रिपेयरिंग, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर बेसिक सहित कई रोजगारपरक ट्रेडों में 10 से 40 दिनों की अवधि वाले कोर्स उपलब्ध हैं। नए सत्र की शुरुआत के साथ प्रशिक्षुओं को सेंटर डिसिप्लिन, नियमों की जानकारी और मोटिवेशनल गाइडेंस भी दिया जाता है। प्रशिक्षण का समय सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित है। पंजीयन के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, फोटो, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र और बैंक पासबुक अनिवार्य हैं। प्रशिक्षण दे रहीं डीएसटी शहडोल की प्रशिक्षक माया सिंह ने बताया कि वे पिछले 10–12 वर्षों से सिलाई प्रशिक्षण दे रही हैं। उन्होंने कहा कि “प्रशिक्षण की शुरुआत हम सिलेबस के अनुसार करते हैं और बच्चों को मोटिवेशन देते हैं। नए सत्र में गुड टच–बैड टच, कचरा प्रबंधन और व्यवहारिक ज्ञान के साथ सिलाई की पूरी जानकारी दी जाती है।



