बॉलीवुड दर्पण
ड्रीम गर्ल 2 के सबसे अनोखे पहले पोस्टर में आयुष्मान खुराना ने फिर चलाया अपना जादू

मुंबई। ड्रीम गर्ल 2 की एक झलक भर पाने के लिए लोगों का उत्साह तेज होता जा रहा है। और ऐसा हो भी क्यों न आखिर ड्रीम गर्ल पूजा के दीवानों की लिस्ट इंडस्ट्री के सभी बड़े सुपरस्टार्स से भरी जो पड़ी है, जिसमें लेटेस्ट एंट्री रॉकी की हुई है। हालांकि ड्रीम गर्ल की प्रेम कहानी की हालिया झलक में भी जब उनके सुंदर मुखड़े का दीदार नही हुआ, तो लोगों की बेकरारी का लेवल और बढ़ गया। पर अब लगता है कि ड्रीम गर्ल की झलक देखने का ड्रीम पूरा होने को आया है फिल्म के एक नए और दिलचस्प पोस्टर के साथ।



