जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

संकटकाल में अन्न दान महादान

जबलपुर। कोरोनॉ संकट काल में ऐसे परिवार जिन्हें अनाज और राशन की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उनकी जरूरत को पूरा करने नर्मदा मंडल अंतर्गत जार्ज डिसिल्वा वार्ड में साँसद राकेश सिंह की मंशानुरूप पूर्व एमआईसी सदस्य काके आंनद द्वारा वार्ड के दो हजार परिवारों को राशन किट का वितरण किया जा रहा है। सेवा कार्य का निरीक्षण करने साँसद राकेश सिंह एवँ नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर डिसिल्वा वार्ड पहुँचे।

साँसद राकेश सिंह ने इस अवसर पर सेवा कार्य मे सहयोग कर रहे कार्यकर्ताओं से कहा कि इस संकट के काल मे काके आंनद एवँ वार्ड के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा असहाय लोगो की मदद हेतु किया गया प्रयास सराहनीय है और प्रसन्नता की बात है प्रधानमंत्री जी एवँ राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के आह्वान पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गरीब और वंचित लोगो की मदद में कोई कसर नही छोड़ी।

भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने कहा कि जबलपुर महानगर में साँसद जी ने निर्देश और मार्गदर्शन में प्रत्येक वार्ड में हमारे कार्यकर्ता लोगो की मदद को आगे आ रहे है और जार्ज डिसिल्वा वार्ड में जिस तरह योजनाबद्ध तरीके से वितरण का कार्य प्रारम्भ हुआ है यह अनुकरणीय है।

पूर्व एमआईसी सदस्य काके आनंद ने बताया कि वार्ड के ऐसे परिवार जिन्हें जीवनयापन में रोजमर्रा की खाद्य साम्रगी की आवश्यकता होती है जिसे वह कामधन्धा बंद होने की वजह से पूरी नहीं कर पा रहे उनकी मदद का प्रयास किया जा रहा है और राशन किट दी जा रही है जिसमे आटा, दाल, चावल, तेल, शक्कर, मसाले दिए जा रहे है।

नर्मदा मंडल अध्यक्ष कौशल सूरी ने बताया, जबलपुर में बनने जा रहे प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर की सौगात के लिए, नर्मदा मंडल पश्चिम विधानसभा के समस्त कार्यकर्ताओं ने सांसद राकेश सिंह का आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर भाजपा नेता शशिकान्त शुक्ला, संदीप जैन, मंडल अध्यक्ष कौशल सूरी, नगर उपाध्यक्ष रजनीश यादव, अंजू भार्गव,लवलीन आनंद,अशोक रजक, मालती चौधरी, शरद गुप्ता, विजय सोनकर, कपिल चौरसिया, गोपाल गुप्ता, संजय गुप्ता,अनिल सोनकर, प्रतीक जैन, पीयूष जैन, गगन बिंद्रा, राजेंद्र सूर्यवंशी, महेंद्र विश्वकर्मा, मीना ठाकुर, सविता यादव उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88