एकलव्य टंसार की छात्रा प्रिया ने उड़ीसा मे हासिल किये गोल्ड मेडल

सीधी जबलपुर दर्पण । जिले के कुसमी ब्लॉक के टंसार मे संचालित एकलव्य आदर्श आवसीय विद्यालय की 6 वी कक्षा की छात्रा प्रिया सिंह पिता राम सिंह ने उड़ीसा मे आयोजित नेशनल स्तरीय जूडो प्रतियोगिता जूनियर वर्ग मे प्रथम स्थान हासिल करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय टमसार का नाम रोशन की हैं। प्रिया की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य रामपाल सिंह,सुनीता वर्मा पीईटी, शिक्षक मोहित सेठी पीजीटी, बालकृष्ण मिश्रा,निखिल कुमार विश्वास,मुकेश,सुश्री बरखा छावड़ा,सुश्री समीक्षा खेड़िया, मनीष सिंह, रोहिणी प्रसाद चतुर्वेदी,मानसी साक्षी, ज्योति, विक्रम दीपक,पंकज तोमर,अभिषेक वर्मा अंकित मौर्य,पुनीत गुप्ता,ऋषभ राठौर,आशीष मौर्य,अमित अजय रमाकांत गोस्वामी सहित विद्यालय का समस्त स्टाप एवं कर्मचारियों द्वारा छात्रा को बधाई शुभकामनायें प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गयी है।



