महिलाओ को सशक्त बनाने का काम भाजपा सरकारों ने किया : योगिता सिंह

जबलपुर दर्पण। केंद्र एवँ प्रदेशो में भाजपा की सरकारों ने महिला हितैषी योजनाओ के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया है और आज महिलायें आत्मनिर्भर, निर्भीक और स्वावलंबी बनी है, यह बात भाजपा महिला मोर्चा दिल्ली प्रदेश की अध्यक्ष योगिता सिंह ने केंट विधानसभा में आयोजित महिला लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवास कार्यक्रम के दौरान जबलपुर पहुँची योगिता सिंह ने सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा हम 75 साल से आजाद हैं महिला शक्ति, मातृ शक्ति सिर्फ कहने के शब्द हुआ करते थे पर जबसे केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार बनी तब उन्होंने मातृ शक्ति की पहचान देश को कराई है।
उन्होंने कहा मप्र में मुख्यमंत्री श्री शिवराज जी के नेतृत्व में तो पहले लाड़ली लक्ष्मी, कन्यादान जैसी योजनाएं चलाकर बच्चियों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने का कार्य किया और अब तो प्रदेश की सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लाड़ली बहिना जैसी अभूतपूर्व योजना लागू कर प्रदेश की बहनों को स्वावलंबन के साथ जीवन जीने का हक भी दिया है।
विभिन्न कार्यक्रमों में हुई शामिल :- दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष योगिता सिंह जबलपुर प्रवास के दौरान उत्तर विधानसभा में के गोपाल सदन में आयोजित मंगल गौरी पूजा में शामिल हुई जहाँ बड़ी संख्या में बहिनों से भेंट की।
श्रीमती सिंह पश्चिम विधानसभा में आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में भी शामिल हुई।
उन्होंने चारो विधानसभा की महिला कार्यकर्ताओं से भेंट कर उन्हें आगमी चुनावो में महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपा राव, संभाग प्रभारी नंदिता पाठक, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, विजय रोहाणी, रीना राय, सीमा सिंह चौहान, तृष्णा चैटर्जी, श्वेता सिंह,तनूश्री सिंह, विभा उपाध्याय, सुमन यादव, नीता रजक, जागृति शुक्ला, सुम्मी सुनोने, प्रियंका श्रीवास्तव उपस्थित थीं।



