कैंट विधानसभा में महिला लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया आयोजन

जबलपुर दर्पण। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष योगिता सिंह का 2 दिवसीय नगर आगमन हुआ, केंट विधानसभा विधायक श्री अशोक रोहाणी जी के कुशल मार्गदर्शन में सरस्वती शिशु मंदिर रांझी में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया, सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, इसी महिला मोर्चा की नगर उपाध्यक्ष विभा उपाध्याय के नेतृत्व में महिला लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष योगिता सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संभाग प्रभारी नन्दिता पाठक जी , भाई विजय रोहणी जी नगर निगम अध्यक्ष श्री रिंकु विज जी , रूपा राव, विभा उपाध्याय, तृष्णा चटर्जी कैंट विधानसभा की मंडल अध्यक्ष पार्षद गण मौजूद रहीं, कैंट विधायक अशोक रोहणी के निर्देश अनुसार सभी लोगों का साल श्रीफल से स्वागत सम्मान किया गया, प्रदेश अध्यक्ष जी ने सभी महिलाओं को बारी बारी लाभार्थी योजना के संदर्भ में जानकारी दी, साथ ही महिलाओं को चुनाव में शक्ति के साथ कार्य करने के टिप्स भी दिए गए मंच का संचालन विभा उपाध्याय ने किया एवं आभार प्रदर्शन भी किया ।


