श्री गुप्तेश्वर महादेव का स्वर्ण भस्म श्रृंगार

जबलपुर दर्पण। श्री रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के उपलिंग ,स्वयंभू सिद्धपीठ भगवान श्री गुप्तेश्वर महादेव जी को आज संध्या आरती में स्वर्ण भस्म से श्रृंगार किया गया।
श्री गुप्तेश्वर पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी मुकुंद दास जी महाराज के सानिध्य में स्वर्ण भस्म से श्रृंगारित किया गया। महादेव सभी विधाओं के अधिष्ठाता देवता हैं। तंत्रिका तंत्र में भगवान स्वर्ण भस्म अर्पित करने से महादेव को प्राप्त कर सिध्दि प्राप्त की जाती है ।
श्रावण में पुरूषोत्तम मास के अवसर पर पूजन अर्चन आरती में गुप्तेश्वर ट्रस्टी रमेश मिश्रा, बसंत मिश्रा , डा.सन्तोष रजनीश गुलाटी, पंकज पाण्डेय, शैलेन्द्र राठौर, डा.मरकाम, कमलेश अग्रवाल, राजेंद्र त्रिपाठी, अनिल चानवानी, सुधीर बुधरानी, कमलेश , पं.सुनील तिवारी, पं. छबिलाल, संजय नेमा, पूरन नामदेव, सत्यम गौतम, “संगीता सिंह परिहार, दीदी वन्दना आनन्द, मुन्ना पांडे, एकलव्य ठाकुर, सार्थक परिहार , सत्यम मिश्रा, रघुवीर भंडारी, लोकेश गुप्ता , विवेक, दीपक, अतुल, अश्विन, पं.अनुज, आशीष, रौनक, ईशान मीन सिंह, मोहित, अनुराग, दुर्गेश वेंकटेश, कौस्तुम, डा. राम उपाध्याय, कनक शिखा सुरभी जयसवाल, राखी जी, अशोक शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।



